अज्ञात वाहन से कुचलकर बालक की मौत

मृत बालक की पहचान मोरसंडा नवटोलिया वार्ड सात के अर्जुन मंडल के 12 वर्षीय पुत्र मृत्युंजय कुमार के रूप में हुई है.

चौसा. प्रखंड अंतर्गत फुलौत थाना क्षेत्र के मोरसंडा पंचायत के टिन्नी बहियार में रविवार की शाम 12 वर्षीय बालक की अज्ञात वाहन से कुचलकर मौत हो गयी. मृत बालक की पहचान मोरसंडा नवटोलिया वार्ड सात के अर्जुन मंडल के 12 वर्षीय पुत्र मृत्युंजय कुमार के रूप में हुई है. घटनास्थल पर मौजूद फुलौत थानाध्यक्ष शिशुपाल रविदास ने बताया कि ग्रामीणों से सूचना मिली कि मोरसंडा पंचायत के धनेशपुर टिन्नी बहियार में एक बालक का शव लहूलुहान हालात में है. सूचना पर जब पुलिस वहां पहुंची, तो लाश कि शिनाख्त करवायी गयी. इसके बाद परिजनों को सूचना देकर लाश को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया. घटना के बाद मृत बालक के घर कोहराम मच गया. प्रथम दृष्टया बालक का शव देखने से लग रहा था कि किसी वाहन से कुचलकर उसकी माैत हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >