करेंट से बच्चे की हुई मौत

करेंट से बच्चे की हुई मौत

प्रतिनिधि, नयानगर

नयानगर पंचायत के नवटोल वार्ड 12 में करंट लगने से एक बच्चे की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार नवटोल वार्ड नंबर नौ निवासी मणिकांत शर्मा का सात वर्षीय पुत्र आशीष कुमार घर से घर के किसी अन्य सदस्य के लिए खाना लेकर बासा गया था. वहीं करेंट की चपेट में आ गया, जिससे गिर गया. जब तक ग्रामीण पहुंचे, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. ग्रामीणों ने इसकी जानकारी नयानगर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि रुपेश झा को दी. घटना की जानकारी मिलते ही मुखिया प्रतिनिधि ने बुधामा पुलिस कैंप के प्रभारी व बिजली विभाग के अधिकारी को बताया. कैंप पुलिस राहुल कुमार ने घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया. घटना से परिजनों में कोहराम मच गया. मृतक की मां रेखा देवी की रो-रोकर बुरा हाल है. वह रह-रहकर बेहोश हो जाती है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार करने के लिए उदाकिशुनगंज थाना ले गया. थानाध्यक्ष बिनोद कुमार सिंह ने कहा कि शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए मधेपुरा भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >