प्रमुख व मुखिया संघ ने लगाया पीओ पर लगाया गड़बड़ी का आरोप

प्रमुख व मुखिया संघ ने लगाया पीओ पर लगाया गड़बड़ी का आरोप

प्रतिनिधि, चौसा प्रमुख व मुखिया संघ ने मनरेगा के कार्यक्रम पदाधिकारी बिंदु कुमारी पर गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए डीडीसी को आवेदन देकर हटाने की मांग की है. मुखिया संघ ने आवेदन में बताया है कि मनरेगा द्वारा पंचायत में चल रहे योजना कार्य का एंट्री व जियोटैग सहित योजना में पैसा की वसूली की जाती है. पशु शेड, बकरी शेड, निर्माण में एंट्री के नाम पर दस से 15 हजार रुपये की मांग की जाती है. पौधरोपण में मनमाने कमीशन की मांग करने भी आरोप लगाया है. स्थानांतरण नहीं होने पर सभी जनप्रतिनिधि मनरेगा कार्यालय के सामने धरना पर बैठने तक का अल्टीमेटम दे दिया है. इस बाबत डीडीसी ने जांच टीम बनाकर एक सप्ताह के अंदर रिपोर्ट मांगा है. मनरेगा पीओ बिंदु कुमारी ने बताया कि उन्हें कोई लेटर नहीं मिला है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >