गुरु की कृपा से परमात्मा का होता है दर्शन

गुरु की कृपा से परमात्मा का होता है दर्शन

मधेपुरा. महर्षि मेंही की जयंती पर नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नंबर तीन स्थित महर्षि मेंही ध्यान योग आश्रम के सौजन्य से झांकी निकाली गयी, जिसमें बड़ी संख्या में संतमत के अनुयायी शामिल हुए. वहीं सत्संग के पश्चात भंडारा का आयोजन किया गया. स्वामी प्रेमानंद बाबा ने कहा कि गुरु की महिमा अपरम्पार होती है. गुरु की कृपा से ही परमात्मा का दर्शन होता है. मनुष्य के जीवन में गुरु का स्थान सर्वोपरि है. उन्होंने बताया कि महर्षि मेंही का जन्म 11 मई 1885 को मधेपुरा के खोखसी श्याम के मझुआ ग्राम में हुआ था. आयोजन को सफल बनाने में डाॅ वैद्यनाथ लाल दास, प्रो वीर किशोर प्रसाद सिंह, डाॅ आलोक कुमार, प्रो कैलाश यादव, नारायण यादव, जवाहर यादव, प्रो संजीव लोचन, शवरी रानी, गोदावरी देवी, गौरी देवी, पूनम देवी, नीलम देवी, गजेंद्र यादव, विष्णुदेव यादव, लाल बिहारी यादव, प्रो गणेश कुमार, प्रो अरुण कुमार आदि शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >