स्कूटी से टकरायी भैंस, पोता की हुई मौत, दादी व पोती घायल

स्कूटी से टकरायी भैंस, पोता की हुई मौत, दादी व पोती घायल

मुरलीगंज. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत दिग्घी इटहरी के पास सोमवार की देर शाम स्कूटी से भैंस टकरा गयी, जिससे तीन लोग घायल हो गये, जिसमें एक घायल की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार पूर्णिया जिले के जानकीनगर थाना क्षेत्र के लादुगढ़ वार्ड 15 निवासी मणीभूषण कुमार पत्नी मधुमाला देवी, पोता पुस्कर कुमार व पोती परी कुमारी के साथ स्कूटी से कुमारखंड के गढ़िया से घर जा रहा था. इस बीच दिग्घी गांव से आगे इटहरी नहर के पास भैंस स्कूटी से टकरा गयी, जिससे मधुमाला देवी, पुस्कर कुमार व परी कुमारी घायल हो गयी. ग्रामीणों ने तीनों को अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टर ने पुस्कर को मृत घाेषित कर दिया. मधुमाला देवी व परी कुमारी को डाॅक्टर ने हायर सेंटर रेफर कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >