मां के नाम एक पौधा लगाने का अभियान चलायेगी भाजपा

मां के नाम एक पौधा लगाने का अभियान चलायेगी भाजपा

प्रतिनिधि, शंकरपुर

प्रखंड मुख्यालय के दुर्गा मंदिर परिसर में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सुदीप ठाकुर ने की. बैठक में मंडल विस्तृत कार्य समिति का बैठक करने, एक पेड़ मां के नाम लगवाने, बूथ एवं शक्ति केंद्र का गठन करने, शक्ति केंद्र एवं बूथ कमेटी का बैठक नियमित रूप से करने, जिला एवं मंडल से एक व्यक्ति को शक्ति केंद्र पालक बनाने, अपने समर्थक मतदाताओं का मतदाता सूची में नाम जोड़ने, बूथ का ग्रेडिंग कर अध्ययन करने, नगर निकाय व पंचायत चुनाव जीते व हारे प्रत्याशी को पार्टी से जोड़ने, वोटर्स से निरंतर संपर्क बनाए रखने, जिला एवं प्रखंड स्तर पर सामाजिक नेताओं की सूची तैयार करने, जिला एवं मंडल में मोर्चा की विस्तृत कार्य समिति की बैठक करने, पांचों मोर्चा द्वारा सभी शक्ति केंद्र पर प्रभारी बनाये जाने पर चर्चा की गई. बैठक में जिलाध्यक्ष दीपक कुमार यादव, सिंहेश्वर मंडल अध्यक्ष संतोष मल्लिक, बिनोद सरदार, मनोज यादव, सुदीश मेहता, अरविंद राय, विजय प्रताप सिंह, नितेश कुमार, अशोक पहाड़ी, दीपक यादव, उमेश मेहता, जयप्रकाश राम, सुरेश यादव, राजेश कुमार पप्पू आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >