Bihar News: मधेपुरा में अपने चार बच्चों के साथ मां ने खाया जहर, पारिवारिक कलह से तंग आकर उठाया खौफनाक कदम

Bihar News: पारिवारिक कलह से तंग आकर मां ने अपने चार बच्चों को जहर खिलाकर खुद भी खा ली है. सभी को गंभीर हालत में अस्पताल भर्ती कराया गया है. यह घटना मुरलीगंज की बतायी जा रही है.

Bihar News: बिहार के मधेपुरा से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां पर सोमवार को एक महिला ने अपने चार बच्चों को जहर खिलाकर खुद खा ली है. घटना के बाद परिजनों ने सभी बच्चों के साथ महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया है. यह घटना मुरलीगंज थाना क्षेत्र के पड़वा नवटोल वार्ड चार की है. जानकारी के अनुसार, शैलेंद्र राम की पत्नी सीमा देवी पारिवारिक कलह से तंग आकर ऐसा खौफनाक कदम उठाया है.

घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी

महिला ने अपने चार बच्चे प्रिया कुमारी (7), पल्लवी कुमारी (5), दिव्यांशु कुमार (4) और आयांश कुमार (3) को पहले कीटनाशक दवा खिला दी, इसके बाद खुद भी जहर खा ली. देखते ही देखते सभी की हालत बिगड़ने लगी. इस बात की जानकारी जब आसपास के लोगों को हुई तो पांचों को मुरलीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए पांचों को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है. सदर अस्पताल से भी जन नायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है.

पति से विवाद के बाद बच्चों के साथ खाया जहर

जानकारी के अनुसार, महिला के पति शैलेन्द्र राम से किसी बात को लेकर विवाद हो गया. झगड़ा के बाद वह शौच के लिए खेत की ओर चला गया. घर पर उनकी पत्नी सीमा देवी (30) ने खुद के साथ 4 बच्चों को भी कीटनाशक खिला दिया, जिसमें से दो बच्चे की स्थिति गंभीर है. इस बात की जानकारी जब आसपास के रहने वाले लोगों को हुई तो वे आनन फानन में मुरलीगंज सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां से सभी को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. महिला और चार बच्चों का लगभग एक घंटे तक सदर अस्पताल में इलाज किया गया, लेकिन गंभीर स्थिति को देखते हुए सभी को हायर सेंटर रेफर किया गया है.

Also Read: Bihar News: दानापुर में बंधक बनाकर युवक की हत्या, आक्रोशित परिजनों ने शव रखकर किया रोड जाम

मारपीट कर घर से भगाने का किया था प्रयास

सीमा देवी का कहना है कि पति शैलेन्द्र राम बच्चों और मेरे साथ हमेशा मारपीट करते रहते है. सभी को घर से भागने के लिए कहते है. इसी से तंग आकर मैंने खुद भी जहर खा लिया और बच्चे को जहर खिला दिया हूं. वहीं महिला की गोतनी समसी देवी के अनुसार सीमा देवी का गांव के एक युवक से अवैध संबंध था, इसी बात को लेकर पति से विवाद होता रहता था. जिसके बाद सीमा देवी ने अपने बच्चे संग कीटनाशक खा लिया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Radheshyam kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >