Bihar: 'हेलो मैम सुना है आप इनोवेटिव तरीके से पढ़ाती हैं', जूही मैम की जुगाड़ वाली पढ़ाई के कायल हुए ACS सिद्धार्थ

Bihar: बिहार में शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव एस सिद्धार्थ ने मधेपुरा में एक सरकारी स्कूल की शिक्षिका को वीडियो कॉल किया. एस सिद्धार्थ ने शिक्षिका की खूब तारीफ की.

Bihar: मैडम, आपके बारे में कुछ सुना है कि आप इनोवेटिव तरीके से पढ़ा रही हैं… क्या करती है… मतलब लोकल मेटेरियल से पढ़ाती हैं… थोड़ा हमको बताइए. सोमवार को शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव एस सिद्धार्थ ने कुमारखंड स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय घोड़दौड़ की शिक्षिका कुमारी जूही भारती को वीडियो कॉल कर उनसे बात की और उनके पढ़ाने के तरीके के बारे में पूछताछ की. वीडियो कॉल के दौरान अपर मुख्य सचिव शिक्षा विभाग के वरिष्ठतम अधिकारी नहीं, बल्कि जिज्ञासु की तरह बातें कर रहे थे और शिक्षिका जूही भी उत्साहित हो अपने पढ़ाने के तरीके को सामान्य लहजे में बता रही थी.

एस सिद्धार्थ बोले- अभी कम बच्चे आ रहे स्कूल

प्रभात खबर के 16 दिसंबर के अंक में ‘प्रोजेक्ट आधारित शिक्षण से बच्चों में हो रहा बदलाव’ शीर्षक से खबर प्रकाशित होते ही सोमवार को एसीएस एस सिद्धार्थ ने सीधे शिक्षिका के नंबर पर वीडियो कॉल किया. हालांकि शिक्षिका ने एस सिद्धार्थ को यह भी बता दिया कि अभी कम संख्या में बच्चे स्कूल आ रहे हैं. भोली भाली, ईमानदार और मेहनतकश शिक्षिका ने भी उन्हें ईमानदारी से जवाब दे दिया. जूही भारती प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग से गणित और विज्ञान पढ़ा बच्चों की पढ़ाई में दिलचस्पी बढ़ा रही है. बच्चे या उनके अभिभावकों को किसी तरह के आर्थिक बोझ से बचा रही है.

एसीएस के कॉल के बाद स्कूल पहुंचे डीपीओ

एसीएस एस सिद्धार्थ के वर्चुअल निरीक्षण के बाद सर्व शिक्षा अभियान के डीपीओ ने विद्यालय पहुंचकर शिक्षक उपस्थिति सहित छात्रोपस्थिति, एमडीएम, खेल सामग्री, एफएलएन किट, पुस्तक, गृह कार्य, विद्यालय में वर्ग कक्ष की स्थिति एवं संख्या, शौचालय, खेल परिसर समेत पोशाक आदि की गहनता पूर्वक जांच किया. इस दौरान डीपीओ ने प्रधानाध्यापक मो. गयासुद्दीन एवं शिक्षिका कुमारी जूही भारती से विद्यालय संबंधी गतिविधि की जानकारी ली. डीपीओ ने वर्ग कक्ष का निरीक्षण कर शिक्षक एवं छात्रों से भी बातें की.

एसीएस एस सिद्धार्थ ने प्रोजेक्ट बेस्ट लर्निंग के माध्यम से कक्षाओं में हो रहे बदलाव की सराहना की और कहा कि कुमारी जूही भारती के मेहनत से पीबीएल प्रोग्राम में मधेपुरा राज्य में प्रथम स्थान पर आया है. उम्मीद है भविष्य में यहां के बच्चे अच्छा कर सकेंगे. उन्होंने शिक्षकों का मनोबल बढ़ाते हुए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने में भरपूर सहयोग का भरोसा दिलाया. (कुमार आशीष)

इसे भी पढ़ें: Unique Story: दिवंगत पुत्र की याद में माता-पिता ने बकरी का मनाया जन्मदिन, कोविड में हो गया था निधन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >