जमीन विवाद में बुजुर्ग पर धारदार हथियार से हमला, घायल अस्पताल में भर्ती, आवेदन मिलने पर कार्रवाई की तैयारी

Land Dispute Assault : कुमारखंड थाना क्षेत्र में जमीन को लेकर पुराना विवाद गुरुवार को हिंसक हो गया, जिसमें एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोप है कि धारदार हथियार से हमला किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Land Dispute Assault : कुमारखंड थाना क्षेत्र की बैसाढ पंचायत अंतर्गत भैरोपुर वार्ड संख्या एक में बांसडीह जमीन को लेकर चल रहे पुराने विवाद ने गुरुवार को हिंसक रूप ले लिया. घटना में बुजुर्ग शंकर साह घायल हो गए. परिजनों ने उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कुमारखंड पहुंचाया, जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने उनका प्राथमिक उपचार किया.

धारदार हथियार से हमला करने का आरोप

घायल शंकर साह के पुत्र मुकेश कुमार ने आरोप लगाया कि उनके और सदानंद साह के परिवार के बीच जमीन को लेकर पहले से विवाद चल रहा है. उनके अनुसार सामाजिक पंचायत में मामला सुलझा दिया गया था. इसके बावजूद दूसरे पक्ष के लोग उनके घर की छत पर चढ़कर काम कर रहे थे. जब उनके पिता ने इसका विरोध किया तो सदानंद साह, मनोज साह और छोटू साह ने गाली-गलौज करते हुए कथित रूप से धारदार हथियार से हमला कर उन्हें घायल कर दिया.

अस्पताल में हुआ प्राथमिक उपचार

घटना के बाद परिजनों ने घायल शंकर साह को सीएचसी कुमारखंड में भर्ती कराया. वहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. रीता कुमारी ने उनका प्राथमिक उपचार किया. चिकित्सकों की निगरानी में घायल का इलाज जारी है.

आवेदन मिलने पर होगी कार्रवाई

कुमारखंड थानाध्यक्ष रंजन कुमार ने बताया कि मारपीट की सूचना मिलने के बाद घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है. उन्होंने कहा कि मामले में आवेदन प्राप्त होने के बाद जांच कर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी.

पुलिस जुटी जानकारी एकत्र करने में

पुलिस पूरे मामले की जानकारी जुटाने में लगी है. घटना के पीछे जमीन विवाद को कारण बताया जा रहा है. पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के बयान और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >