पिछड़ा आयोग सदस्य स्वदेश कुमार ने स्वास्थ्य शिविर का किया उद्घाटन, ग्रामीणों की हुई जांच

बिहार राज्य पिछड़ा आयोग के सदस्य स्वदेश कुमार ने मधेपुरा के सिंहेश्वर, शंकरपुर और भतनी का दौरा किया. भतनी में स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन कर ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ दिलाया.

मधेपुरा : बिहार राज्य पिछड़ा आयोग के सदस्य स्वदेश कुमार ने सिंहेश्वर, शंकरपुर और भतनी, कुमारखंड का परिभ्रमण किया. इस दौरान उन्होंने जनप्रतिनिधियों, स्थानीय कार्यकर्ताओं और प्रमुख साथियों से मुलाकात कर क्षेत्र की समस्याओं, विकास कार्यों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की.

सिंहेश्वर और शंकरपुर में लोगों से की मुलाकात

सिंहेश्वर में स्वदेश कुमार ने स्थानीय कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर क्षेत्र में चल रही विकास योजनाओं को लेकर विचार-विमर्श किया. इसके बाद शंकरपुर में उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान का आश्वासन दिया.

उन्होंने कहा कि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए जनप्रतिनिधियों और आम लोगों को मिलकर काम करना होगा. विकास कार्यों का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना जरूरी है.

भतनी में स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन

परिभ्रमण के दौरान भतनी में स्वदेश कुमार ने स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन किया. शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने स्वास्थ्य जांच करायी. विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय सलाह दी और जरूरत के अनुसार दवाइयां उपलब्ध करायीं.

स्वदेश कुमार ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाना प्राथमिकता होनी चाहिए. इस तरह के स्वास्थ्य शिविरों से ग्रामीणों को अपने घर के आसपास ही जांच और उपचार की सुविधा मिलती है.

उन्होंने कहा कि सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है. शिविर में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में ग्रामीणों की मौजूदगी रही.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >