क्विज को लेकर किया जागरूकता

क्विज को लेकर किया जागरूकता

मधेपुरा. राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तत्वावधान में बुधवार को शिक्षाशास्त्र विभाग में विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग क्विज को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता कार्यक्रम समन्वयक डॉ सुधांशु शेखर ने की. क्विज में बीएनएमयू की व्यापक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सभी कदम उठाये गये. सभी प्रमुख जगहों पर बैनर, होर्डिंग एवं पोस्टर भी लगाया गया है. उन्होंने बताया कि क्विज युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का एक महत्वपूर्ण अवसर है. मौके पर परिसंपदा पदाधिकारी शंभू नारायण यादव, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ प्रत्यक्षा राज, उर्दू सलाहकार समिति के सदस्य डॉ फिरोज मंसूरी आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >