हथियारबंद बदमाशों ने युवक से लूटी मोटरसाइकिल, जांच में जुटी पुलिस

कचरे के ढेर से निकलती बदबू आवाजाही के दौरान आमलोगों को सांस लेने में भारी परेशानियों का कारण बन रहा है.

ग्वालपाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत भलुआही गांव के समीप 12 दिसंबर को अज्ञात अपराधियों ने एक युवक के साथ धक्का-मुक्की कर उसकी मोटरसाइकिल लूट ली. घटना के संबंध में पीड़ित युवक ने स्थानीय थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है. जानकारी के अनुसार, मधेपुरा जिले के पुरैनी थाना अंतर्गत ग्राम योगीराज निवासी रंजीत कुमार मेहता पिता भूषण मेहता शुक्रवार को अपनी मोटरसाइकिल (बीआर 43 वाई 6124) से ससुराल सहरसा के पंचलख जा रहे थे. जैसे ही वह ग्वालपाड़ा थाना क्षेत्र के भलुआही चौक से लगभग 100 मीटर आगे बढ़े, पीछे से एक अज्ञात वाहन पर सवार तीन बदमाशों ने उन्हें पैर से धक्का मारकर गिरा दिया. गिरते ही एक बदमाश ने उनकी मोटरसाइकिल संभाली और अन्य साथियों के साथ ग्वालपाड़ा बाजार की ओर फरार हो गया.पीड़ित द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >