खाड़ा पंचायत में पशु बांझपन निवारण शिविर का हुआ आयोजन

खाड़ा पंचायत में पशु बांझपन निवारण शिविर का हुआ आयोजन

प्रतिनिधि, नयानगर उदाकिशुनगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत खाड़ा पंचायत के वार्ड एक स्थित मनरेगा भवन में पशु व मत्स्य संसाधन विभाग द्वारा एक दिवसीय बांझपन निवारण शिविर का आयोजन किया गया. मंगलवार को आयोजित शिविर का प्रथम वर्गीय पशु चिकित्सालय के भ्रमणशील डॉ राहुल कुमार व पशुपालकों की मौजूदगी में मुखिया ध्रुव कुमार ठाकुर, सरपंच प्रतिनिधि मंजय प्रसाद सिंह, बुधामा कैंप प्रभारी जिउत राम ने शुभारंभ किया. मौके पर मुखिया ध्रुव कुमार ठाकुर ने कहा कि सरकार का यह सराहनीय कदम है. इस शिविर से पशुपालकों में सुविधा मिलेगी. पशु बांझपन के कारण पशुपालकों को आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ता है. बांझपन का शिकार होने पर पशु गर्भधारण नहीं कर पाती है. इससे पशुपालकों को परेशानी होती है. डॉ राहुल कुमार ने पशुपालकों को कृत्रिम गर्भाधान द्वारा पशुओं में व्याप्त बांझपन को दूर करने, प्रत्येक तीन महीने पर कीड़े मारने का दवा व प्रत्येक तीन महीने पर लीवर टानिक, कैल्शियम व मिक्सर मिनरल देने के साथ साफ-सफाई आदि का विशेष ध्यान रखने की बात कही. शिविर में पशु चिकित्सकों द्वारा लगभग 150 पशुओं का उपचार करने के साथ साथ कई प्रकार का दवा पशुपालकों के बीच वितरित किया गया. शिविर में डॉ राहुल कुमार, डॉ संजीव कुमार, मनोज कुमार,परिचारी कुलानंद मंडल, मो शकील अख्तर, चंदन झा,बेचन मंडल, मिथिलेश पासवान आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >