आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन सुबह सात से 10 बजे तक होगा

आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन सुबह सात से 10 बजे तक होगा

ग्वालपाड़ा . बिहार में मौसम की प्रतिकूलता को देखते हुए आंगनबाड़ी केंद्र के खुलने व बंद होने का समय निर्धारित किया गया है. आइसीडीएस के पत्र के अनुसार पूरे बिहार में अत्यधिक लू का प्रकोप रहने की संभावना है, जिससे आंगनबाड़ी केंद्रों पर संचालित स्कूल पूर्व शिक्षा कार्यक्रम के लिए आने वाले छोटे-छोटे बच्चे प्रभावित हो सकते हैं. विदित हो कि वर्तमान समय में आंगनबाड़ी केंद्र का संचालन साढ़े सात से 11:30 बजे तक निर्धारित था, लेकिन मौसम के कारण अब तीन मई से अगले आदेश तक पूर्व से निर्धारित आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन की अवधि परिवर्तित कर सुबह सात से 10 बजे पूर्वाहन तक होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >