29 बोतल कोडिनयुक्त कफ सिरफ के साथ एक गिरफ्तार

29 बोतल कोडिनयुक्त कफ सिरफ के साथ एक गिरफ्तार

सिंहेश्वर. थाना क्षेत्र के रामजानकी ठाकुरबाड़ी के पास पुलिस ने कोडिनयुक्त कफ सिरफ के साथ एक युवक को पकड़कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पुलिस को सूचना मिली थी कि रामजानकी ठाकुरबाड़ी के समीप प्रतिबंधित कफ सिरप की बिक्री की जाती है. सूचना के आधार पर एसआइ रामदयाल सिंह पुलिस बल के साथ उक्त स्थल पर पहुंची, तो पुलिस गाड़ी देखकर चार युवक भागने लगे, जिसमें पुलिस ने एक युवक को पकड़ लिया. पूछताछ में युवक ने सिंहेश्वर वार्ड संख्या सात निवासी कुमोद कुमार बताया. पकड़े गये युवक के पास एक झोले से 29 पीस अवैध सिरप बरामद किया गया. इस बाबत थानाध्यक्ष बिरेंद्र राम व एसआइ रामदयाल सिंह ने बताया कि फरार युवकों जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >