बुढ़ावे से एक शराबी गिरफ्तार

बुढ़ावे से एक शराबी गिरफ्तार

सिंहेश्वर. थाना क्षेत्र अंतर्गत बुढ़ावे से पुलिस ने एक व्यक्ति को शराब के नशे में गिरफ्तार किया है. प्रभारी थानाध्यक्ष सुड्डू कुमार ने बताया कि शराबी के परिवार वालों के द्वारा सूचना दी गयी थी कि बुढ़ावे में शराब के नशा में घर पर हंगामा कर रहा है. सूचना सत्यापन के लिए उक्त स्थल पर पुलिस बल को भेजकर शराबी थाना क्षेत्र के बुढ़ावे वार्ड संख्या 11 निवासी जालो ऋषिदेव को पकड़कर थाना लाया गया. जहां ब्रेथ एनलाइजर से जांच करने पर शराब पीने की पुष्टि हुई. जिसके बाद उक्त शराबी को न्यायिक हिरासत में न्यायालय में प्रस्तुत किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >