एप्रोच पथ के निर्माण में ग्रामीणों ने अनियमितता का लगाया आरोप

एप्रोच पथ के निर्माण में ग्रामीणों ने अनियमितता का लगाया आरोप

कुमारखंड. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पुरैनी पंचायत स्थित गोरधुआ नदी में निर्मित पुल के एप्रोच पथ के निर्माण में अनियमितता बरतने का आरोप स्थानीय ग्रामीणों ने लगाया है. इसको लेकर मुखिया खुर्शीद हयात की मौजूदगी में सोमवार को हंगामा किया. ज्ञात हो कि पंचायत के सरहद गति वार्ड संख्या दो स्थित गोरधुआ नदी में मुख्यमंत्री ग्राम सम्पर्क योजना के तहत तीन करोड़ 17 लाख 16 हजार 997 रुपये की लागत से 54.16 मीटर लम्बे आरसीसी एचएल पुल का निर्माण कार्यपालक अभियंता ग्रामीण कार्य विभाग कार्य प्रमंडल मधेपुरा के देखरेख में संवेदक दिवाकर कुमार, मरुआहा मानिकपुर, मधेपुरा द्वारा कराया गया है. वर्तमान में पुल के एप्रोच पथ का निर्माण सही ढंग से नहीं किया गया है. एप्रोच पथ में न तो पर्याप्त मात्रा में मिटटी की भराई की गयी है और नहीं उसे प्रेशर मशीन से बैठाया गया है. इससे एप्रोच बनते ही धंसने लगा है. ग्रामीणों का कहना था कि पुल के एप्रोच पथ का निर्माण मानक के अनुरूप नहीं किया जा रहा है और इसमें गुणवत्ता की अनदेखी की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >