शिक्षा एवं अनुशासन का नया अध्याय, डॉ पी फिरोज अहमद बने अल्पसंख्यक छात्रावास के अधीक्षक

पदभार ग्रहण करने के अवसर पर डॉ अहमद ने कहा कि वे छात्रावास में अनुशासन, गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक वातावरण तथा पारदर्शी प्रशासन सुनिश्चित करने के लिये पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे.

मधेपुरा छात्रावास को मिला नया नेतृत्व, डॉ प्रिंस फिरोज अहमद की नियुक्ति से शिक्षा और अनुशासन को नई दिशा –

मधेपुरा.

जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय द्वारा निर्गत आदेश के आलोक में प्रख्यात शिक्षाविद् डॉ प्रिंस फिरोज अहमद को अल्पसंख्यक बालक छात्रावास के छात्रावास अधीक्षक पद पर नियुक्त किया गया है. उन्होंने विधिवत रूप से अपना पदभार ग्रहण कर लिया है. डॉ अहमद वर्तमान में भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय के शिक्षा शास्त्र विभाग (एमएड) में सहायक प्राध्यापक के रूप में कार्यरत है. वे एक कुशल शिक्षक, शोधकर्ता एवं शिक्षाविद् के रूप में अपनी विशिष्ट पहचान रखते है. उनके अनेक शोध आलेख अंतर्राष्ट्रीय स्तर की पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं. उनकी चर्चित पुस्तकें “बिहार का भूगोल”, “बिहार : लैंड , पीपुल एंड इकॉनमी ” तथा “आपदा प्रबंधन और बिहार”राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों के पाठ्यक्रम में शामिल हैं. वहीं उनकी पुस्तक “मीडिया में हिस्सेदारी ” भी बौद्धिक जगत में व्यापक सराहना प्राप्त कर चुकी है. शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिये उन्हें सर्वपल्ली राधाकृष्णन अवार्ड एवं एपीजे अब्दुल कलाम राष्ट्रीय अवार्ड जैसे प्रतिष्ठित सम्मानों से सम्मानित किया जा चुका है. इसके अतिरिक्त, आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में उनकी विशेषज्ञता छात्रावास प्रशासन को एवं अधिक सुदृढ़ बनाने में सहायक सिद्ध होगी. पदभार ग्रहण करने के अवसर पर डॉ अहमद ने कहा कि वे छात्रावास में अनुशासन, गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक वातावरण तथा पारदर्शी प्रशासन सुनिश्चित करने के लिये पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे. उन्होंने विशेष रूप से अल्पसंख्यक समुदाय के छात्रों के सर्वांगीण विकास शैक्षणिक, नैतिक एवं व्यक्तित्व निर्माण—को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता बताया. इस नियुक्ति को लेकर जिले के शिक्षाविदों, अभिभावकों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं में हर्ष एवं उत्साह का वातावरण है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >