मंजौरा विद्यालय के दो शिक्षकों पर हुई कार्रवाई

मंजौरा विद्यालय के दो शिक्षकों पर हुई कार्रवाई

प्रतिनिधि, उदाकिशुनगंज

उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय मंजौरा के दो शिक्षकों के विरुद्ध कार्रवाई की गयी है. जानकारी के अनुसार उक्त विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक अनिल राम व पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक अमरनाथ साह के विरुद्ध पदस्थापित शिक्षकों के बीच आपसी समन्वय नहीं रखने, विद्यालय में शैक्षणिक वातावरण का निर्माण नहीं करने, विद्यालय में साफ-सफाई का अभाव, गुणवत्ताहीन मध्याह्न भोजन, बगैर प्रबंध समिति की बैठक के राशि निकासी करने के आरोप में कार्रवाई की गयीहै. जिला शिक्षा पदाधिकारी ने तत्काल प्रभाव से प्रभारी प्रधानाध्यापक अनिल राम को निलंबित कर दिया है, जबकि पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक अमरनाथ साह के विरुद्ध ससमय बिंदूवार विभागीय स्पष्टीकरण का जवाब नहीं देने के आरोप में शिक्षक नियोजन इकाई के सदस्य सचिव सह बीडीओ को पत्र लिखकर अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा की है. मालूम हो कि पूर्व में प्रभारी प्रधानाध्यापक अनिल राम को बच्चों से प्रमाण पत्र के बदले घूस लेने के आरोप में निलंबित किया गया है..

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >