एक बाइक सवार युवक को अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी

परमानपुर थाना क्षेत्र के ध्रुवपट्टी गांव में आम बगीचा के पास रविवार को अज्ञात अपराधियों ने दिन दहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी.

घैलाढ़. परमानपुर थाना क्षेत्र के ध्रुवपट्टी गांव में आम बगीचा के पास रविवार को अज्ञात अपराधियों ने दिन दहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी. बताया गया कि ध्रुवपट्टी के मेहता टोला के आगे आम बगीचा के पास अपाची बाइक सवार युवक को बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने ओवरटेक कर सिर में दो गोली एवं छाती में दो गोली मारी. इससे उसकी मौत घटना स्थल पर ही मौत हो गयी. गोली मारने के बाद मौके पर से बाइक सवार दोनों बदमाश फरार हो गये. मृतक युवक की पहचान सहरसा जिला के सोरबाजार थाना थाना क्षेत्र अंतर्गत समदा गांव वार्ड 13 पूरण पासवान के पुत्र बाला पासवान 35 के रूप में हुई. मृतक बाला पासवान अपने ससुराल श्रीनगर पंचायत के बाली गांव वार्ड दो अपने ससुराल जा रहे थे. वहीं बहियार में काम कर रहे और स्थानीय लोगों ने गोली की आवाज सुनकर वहा पंहुचा तो युवक की मौत हो गयी थी. इस बीच सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची परमानपुर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधेपुरा भेज दिया. वहीं पुलिस जांच परतल में जुट गई है. घटना के बाद से इलाके में हरकंप मच गया. मृतक युवक बाला पासवान ससुराल से अपनी पत्नी समतोलिया देवी और बच्चे को घर ले जाने के लिए जा रहा था. परमानपुर थानाध्यक्ष रंजन कुमार ने बताया कि शव को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. छानबीन शुरू कर दिया गया है. घटना में शामिल अपराधियों को जल्द गिरफ्तार किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >