बिहारीगंज. थाना क्षेत्र अंतर्गत मधुकर चक पंचायत हाई स्कूल के सामने सोमवार को पोखर में डूबने से युवक की मौत हो गयी, जिसकी पहचान मधुकरचक वार्ड संख्या चार निवासी अखिलेश साह के ( 20) वर्षीय पुत्र जयकिशन कुमार के रूप में हुई. बताया कि वह दोपहर में तीन दोस्तों के साथ पोखर में नहाने गया था. इसी दौरान डूबने से उसकी मौत हो गयी. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. ग्रामीणों ने घटना की सूचना अंचल अधिकारी अविनाश कुमार को दी. चार गोताखोर रुपेश कुमार मुर्मू ,राम कुमार मंडल , रामविलास मंडल व चंदन कुमार की मदद से शव को निकाला गया. शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. सीओ ने कहा कि प्रशासनिक औपचारिकताएं पूरी होने के बाद परिजनों को आपदा राहत मद से मुआवजा राशि प्रदान की जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
