झपट्टा मार गैंग का एक सदस्य चढ़ा आक्रोशित भीड़ के हत्थे

झपट्टा मार गैंग का एक सदस्य चढ़ा आक्रोशित भीड़ के हत्थे

प्रतिनिधि, मुरलीगंज

मुरलीगंज हाट बाजार में शनिवार को झपट्टा मार गैंग का एक सदस्य भीड़ के हत्थे चढ़ गया. इसके बाद आक्रोशित लोगों ने पिटाई की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. स्थानीय लोगों ने बताया कि एक व्यक्ति का रुपया झपट्टा मार कर युवक भाग रहा था, जिसे लोगों ने घेरकर पकड़ लिया. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना मुरलीगंज पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को अपने कब्जे में लिया. इधर, थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने एक आरोपी युवक को पूछताछ के लिए थाने लाया. लेकिन इस मामले में अब तक कोई भी आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है. युवक से पूछताछ की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >