बैंक मैनेजर के घर भीषण चोरी, दस लाख का सामान ले गये चोर

परिवार के अन्य सदस्य के आने पर कितने सोने चांदी की जेवरात और कौन कौन सामान की चोरी हुई है इसके बाद पूर्ण ब्यौरा सामने आएगा.

शंकरपुर शंकरपुर थाना क्षेत्र के जिरवा मधैली पंचायत के जिरवा वार्ड नंबर तीन में रविवार रात अज्ञात चोरों ने एक सूने घर को निशाना बनाया. चोरों ने घर का दरवाजा काटकर प्रवेश किया और लगभग 10 लाख रुपये की संपत्ति चोरी कर ली. यह घर पूर्णिया ग्रामीण बैंक में शाखा प्रबंधक (BM) के पद पर कार्यरत मनीष कुमार का बताया जा रहा है. घटना का खुलासा सोमवार सुबह तब हुआ जब गृहस्वामी के चचेरे भाई घर पहुंचे. उन्होंने देखा कि मुख्य द्वार का ताला टूटा हुआ था. अंदर जाने पर पता चला कि चोरों ने घर के सभी कमरों की कुंडी काट दी थी. इस बाबर गृह स्वामी बैंक मैनेजर मनीष कुमार ने बताया कि चोरों ने घर के सभी कमरे का ताला तोड़कर कमरे में रखे मे गोदरेज, अलमीरा और दीवान को तोड़कर उसमें रखे कीमती सामान,सोने चांदी की जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया. परिवार के अन्य सदस्य के आने पर कितने सोने चांदी की जेवरात और कौन कौन सामान की चोरी हुई है इसके बाद पूर्ण ब्यौरा सामने आएगा. घटना की सूचना मिलते ही शंकरपुर थाना प्रभारी राजीव कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू की. थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि पुलिस बल के साथ घटनास्थल का मुआयना किया गया है. फिलहाल गृहस्वामी की ओर से लिखित आवेदन नहीं मिला है. मामले को लेकर छानबीन चल रहा है. आवेदन प्राप्त होते ही प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Kumar Ashish

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >