एक शराबी गिरफ्तार, भेजा जेल

एक शराबी गिरफ्तार, भेजा जेल

ग्वालपाड़ा. ग्वालपाड़ा बाजार से बुधवार की शाम एक शराबी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. यह जानकारी थानाध्यक्ष रवि कुमार पासवान ने दी. उन्होंने बताया कि संध्या गश्ती के दौरान ग्वालपाड़ा बाजार में हो-हल्ला कर रहा था, जो पुलिस गाड़ी को देखकर भागने लगा, जिसे पुलिस बल के सहयोग से हिरासत में लिया गया. हिरासत में लिये गये व्यक्ति के मुंह से शराब की बदबू आने पर चिकित्सकीय जांच करायी गयी. जांच में शराब पीने की पुष्टि होने पर नाम संजय कुमार साह निवासी ग्वालपाड़ा बताया. गश्ती प्रभारी एसआइ सुनील कुमार यादव ने बताया कि हिरासत में लिये गये शराबी के खिलाफ मामला दर्ज कर जेल भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >