पामा में एक ही रात चार घरों में चोरी

पतरघट : ओपी क्षेत्र के पामा पंचायत के वार्ड पांच में शुक्रवार की रात अपराधियों ने एक साथ चार घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया. चोरों ने चार घरों से लगभग 15 लाख से अधिक की संपत्ति चोरी की है. इस घटना से पीड़ित परिजनों सहित ग्रामीणों में दहशत के साथ आक्रोश है. […]

पतरघट : ओपी क्षेत्र के पामा पंचायत के वार्ड पांच में शुक्रवार की रात अपराधियों ने एक साथ चार घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया. चोरों ने चार घरों से लगभग 15 लाख से अधिक की संपत्ति चोरी की है.

इस घटना से पीड़ित परिजनों सहित ग्रामीणों में दहशत के साथ आक्रोश है. मिली जानकारी के अनुसार उक्त बस्ती के निवासी व सहरसा रेलवे स्टेशन में पदस्थापित सहायक स्टेशन मास्टर सुनील सिंह, महिषी हाइस्कूल के प्राचार्य अनिल सिंह, कोलकाता में निजी कार्य करने वाले पवन सिंह व सहरसा में बिजनेस कर रहे शत्रुघन सिंह के घर का ताला तोड़ चोरों ने घर के अंदर प्रवेश किया.
इसें बाद घर में रखे ट्रंक, बक्सा, ब्रीफकेस तोड़ कर चोरों ने जेवरात कपड़ा व कीमती बरतन की चोरी कर ली. चोरों ने कुछ सामान को घर के पीछे बगीचे में फेंक दिया. चोरी किये गये घरों में फरवरी में शादी को लेकर भी समान खरीद कर रखा गया था.
अनिल सिंह, सुनील सिंह व शत्रुघ्न सिंह का घर पूरी तरह सूना था, जबकि पवन सिंह पिता नवल किशोर सिंह दरवाजे पर सोये थे. एक कमरा में उनकी पत्नी सुनीता देवी व बच्ची नेहा कुमारी सोयी थी. चोरों ने सोये हुए कमरों का बाहर से कुंडी लगा दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >