मधेपुरा : शराब बंदी के बाद तस्कर और पुलिस तू डाल डाल मैं पात पात के अंदाज में कार्य कर रहे है. इस कड़ी में मंगलवार की रात भर्राही ओपी अन्तर्गत मदनपुर गांव के समीप पुलिस ने खदेड़ कर एक कार समेत 15 कार्टूनों में रखी 132 लीटर विदेशी शराब जब्त किया. हालांकि इस कार्रवाई के दौरान चालक सहित सभी तीन लोग भागने में सफल रहे. इस बाबत पुलिस ने वाहन सहित बरामद विदेशी शराब को लेकर सदर थाना में तीन व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है.
कार समेत 132 लीटर विदेशी शराब जब्त
मधेपुरा : शराब बंदी के बाद तस्कर और पुलिस तू डाल डाल मैं पात पात के अंदाज में कार्य कर रहे है. इस कड़ी में मंगलवार की रात भर्राही ओपी अन्तर्गत मदनपुर गांव के समीप पुलिस ने खदेड़ कर एक कार समेत 15 कार्टूनों में रखी 132 लीटर विदेशी शराब जब्त किया. हालांकि इस कार्रवाई […]

बुधवार को प्रेस वार्ता के दौरान पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने बताया कि मंगलवार की शाम गुप्त सूचना मिली थी कि भागलपुर की ओर से भारी मात्रा में अवैध शराब सहरसा की ओर जाने वाली है. सूचना मिलने पर एएसपी राजेश कुमार के नेतृत्व में तीन टीम का गठन किया गया. टीम में सदर थानाध्यक्ष मनीष कुमार, भर्राही ओपी अध्यक्ष प्रसुंजय कुमार व कमांडो दल को शामिल कर सड़क पर वाहनों की जांच शुरू की. इस क्रम में मुरलीगंज की ओर से आ रही सफेद रंग की आइ 20 कार को जब पुलिस द्वारा रोकने का प्रयास किया गया तो चालक गाड़ी लेकर भर्राही की ओर भाग निकला.
पुलिस ने भी गाड़ी का पीछा शुरू किया. पुलिस को पीछे आते देख मधुबन गांव के समीप कार को लॉक कर शराब तस्कर अपने दोनों साथी के साथ फरार हो गया. कार की जांच करने के बाद उसमें बड़ी मात्रा में विदेशी शराब मिली. छह काटून 180 एमएल आठ काटूर्न 375 एमएल, 750 एमएल का एक काटूर्न शराब कार के अंदर कपड़ा ढक कर छुपा कर रखा गया था. कुल 132 लीटर विदेशी शराब जिसमें रॉयलस्टेग, इंपीरियल ब्लू छत्तीसगढ निर्मित है. जबकि ब्लू रॉक झारखंड निर्मित है.
पुराना तस्कर है
दीपक पोद्दार
एसपी ने बताया कि गाड़ी के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई तो गाड़ी सहरसा जिले के बैजनाथपुर गांव निवासी दीपक पोद्दार की है. दीपक पोद्दार इससे पूर्व भी अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त था. एक बार पूर्व में भी शराब पकड़े जाने पर सके खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज है. इस बार शराब की खेप को लेकर दीपक पोद्दार के साथ पतरघट निवासी उसका भांजा गुंजन पोद्दार समेत गाड़ी के चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. एसपी ने कहा कि किसी भी सूरत में जिले में नशे का अवैध करोबार को पनपने नहीं दिया जायेगा. अभियान को सफल बनाने में एएसपी राजेश कुमार के नेतृत्व में गठित टीम में शामिल सदर थानाध्यक्ष मनीष कुमार, भर्राही ओपी अध्यक्ष प्रसुंजय कुमार, अमर कुमार, अभिषेक कुमार, कमांडो विपिन कुमार, मनोज कुमार, अमन कुमार के अलावा शिवदत्त भी शामिल थे. सभी पुरस्कृत होंगे.