कट्टा के साथ एक युवक हुआ गिरफ्तार

पुलिस गिरफ्त में देसी कट्टा के साथ युवक. ग्वालपाड़ा : ग्वालपाड़ा थाना क्षेत्र के खोखसी पंचायत अंतर्गत रविवार को अमौना – बीसनपुर वार्ड नंबर 12 से लक्ष्मी साह के पुत्र शंकर साह को देशी कट्टा के साथ ग्रामीणों के द्वारा पकड़ कर पुलिस के हवाले किया. जानकारी के अनुसार रविवार सुबह लगभग साढ़े दस बजे […]

पुलिस गिरफ्त में देसी कट्टा के साथ युवक.

ग्वालपाड़ा : ग्वालपाड़ा थाना क्षेत्र के खोखसी पंचायत अंतर्गत रविवार को अमौना – बीसनपुर वार्ड नंबर 12 से लक्ष्मी साह के पुत्र शंकर साह को देशी कट्टा के साथ ग्रामीणों के द्वारा पकड़ कर पुलिस के हवाले किया. जानकारी के अनुसार रविवार सुबह लगभग साढ़े दस बजे अमौना -बिशन वार्ड नंबर दस में शंकर साह एवं अमौना बीसनपुर के ही लाल्टू पासवान एवं उमेश पासवान का पुत्र मिथुन पासवान के बीच बाद विवाद एवं मारपीट हुई. इस दौरान ग्रामीण मालिक पासवान ने शंकर साह के कमर से देशी कट्टा निकाल कर पुलिस को सूचना दिया.
मौके पर थानाध्यक्ष अनंत कुमार के द्वारा घटनास्थल से शंकर साह को देशी कट्टा के गिरफ्तार कर ग्वालपारा थाना लाया. गिरफ्तार शंकर साह ने बताया कूछ दिन पूर्व ललटू पासवान ने एक हजार रूपया लिया था. बार बार रूपया मांगने के बावजूद वह नहीं दे रहा था. तीन चार दिन पहले लाल्टू से मोटर साइकिल ले आये और कागज नहीं लौटाया. मोटरसाइकिल के कागज नहीं लौटने को लेकर रविवार को लाल्टू पासवान शंकर साह के दरवाजे पर पहुंच कर गाली -गलौज वो मारपीट किया.इस दौरान वह मेरे कमर में देशी कट्टा खौंस कर शोर मचाना शुरू कर दिया कि मुझे गोली मार रहा हैं. देखते ही देखते लोगों ने मुझे पुलिस के हवाले कर दिया. शंकर ने कहा मैं दसवीं का छात्र हूं. चुनाव के समय से ही दोनों परिवार के बीच विवाद चल रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >