खस्ताहाल सड़क से लोगों हो रही दिक्कत

मधेपुरा : यह सड़क किसी गांव की पगडंडी नहीं है. बल्कि शहर के भिरखी मुहल्ले से तुनियाही समेत कई गांवों को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग है. लेकिन यहां की हालत इस कदर बदतर रहती है कि किसी भी मौसम में भी लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. तुनियाही एवं आसपास के गांव […]

मधेपुरा : यह सड़क किसी गांव की पगडंडी नहीं है. बल्कि शहर के भिरखी मुहल्ले से तुनियाही समेत कई गांवों को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग है. लेकिन यहां की हालत इस कदर बदतर रहती है कि किसी भी मौसम में भी लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. तुनियाही एवं आसपास के गांव जाने के लिए सबसे सुगम मार्ग है.

यह सड़क कई गांवों को जोड़ता है. खौपेती, तुनियाही, भपटिया, चकला, कांप समेत दर्जनों गांवों के लोग इस सड़क से गुजरते है. वहीं रोजमर्रा सामान की खरीदारी के लिए लोग जिला मुख्यालय स्थित बाजार इसी मार्ग से आते जाते है. लेकिन सड़क पर की जर्जरता के कारण लोगों को घोर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. इस कारण लोग दूसरे मार्ग से लंबी दूरी तय कर बाजार आते है. बारिश के मौसम में पानी जमा होने के कारण सड़क कीचड़ में तब्दील हो गया है.

जिससे राह चलते लोगों व वाहनों को खासे मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. सड़क पर बनें बड़े – बड़े गड्ढे के कारण हमेशा दुर्घटना की संभावना बनी रहती है. बारिश होने के बाद यह मार्ग बंद हो जाता है. लोग तीन से चार किमी की दूरी तय कर दूसरे रास्ते से बाजार आते है. इस सड़क से हमेशा लोगों आना जाना लगा रहता है. लगभग एक किमी तक सड़क की स्थिति अत्यंत ही दयनीय होने के कारण आस पास रहने वाले लोगों के साथ इस सड़क से गुजरने वाले लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >