जिला स्वास्थ्य समिति में हुई चोरी पुलिस ने चोर को लिया हिरासत में

मधेपुरा : जिला मुख्यालय स्थित जिला स्वास्थ्य समिति परिसर में रखे समानों की बुधवार अहले सुबह चोरों ने चोरी कर ली. जिला स्वास्थ्य समिति कार्यालय में कर्मचारी अपने नियमित समय पर पहुंचे तो परिसर में रखे सरकारी किताब व अन्य सामान गायब था. आइसीयू में लगे सीसी कैमरे का फुटेज देखा तो चोर के अंदर […]

मधेपुरा : जिला मुख्यालय स्थित जिला स्वास्थ्य समिति परिसर में रखे समानों की बुधवार अहले सुबह चोरों ने चोरी कर ली. जिला स्वास्थ्य समिति कार्यालय में कर्मचारी अपने नियमित समय पर पहुंचे तो परिसर में रखे सरकारी किताब व अन्य सामान गायब था. आइसीयू में लगे सीसी कैमरे का फुटेज देखा तो चोर के अंदर आने से जाने तक का पता लग गया और सीसीटीवी कैमरे फुटेज के सहारे चोर पकड़ा गया. जिला स्वास्थ्य समिति के कर्मचारी जब पुरानी बाजार स्थित मुरली साह के यहां पहुंचे तो मौके से मुरली साह फरार हो गया और वहां मौजूद उनके भाई महेंद्र साह को कर्मचारी ने पकड़ सदर थाना को सूचित किया.

कमांडो बिपीन कुमार ने घटना स्थल पर पहुंच आरोपी को पकड़ कर सदर थाना भेज दिया. मौके पर चोरी का सामान भी बरामद कर लिया गया. कर्मचारियों ने बताया कि किताब, रजिस्टर, बुकलेट, टी प्लैट आदि चोरी की गयी थी. वहीं जब कबाड़ी में कमांडो दस्ता ने छापेमारी की, तो अन्य सरकारी कार्यालय के कागजात भी बरामद किया गया. कमांडो दस्ता ने सारे सामान को सदर थाना ले गयी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >