खुद की पहचान बनाये बिहार की बिटिया : सांसद

मधेपुरा : बिहार की बेटियां हर विद्या में दक्षता हासिल कर रही है. बस जरूरत है बेटियों को अपनी खुद की पहचान बनाने की. बेटियां जिस क्षेत्र में हैं वहां खुद से महानायक बनने का मार्ग प्रशस्त करें. मधेपुरा टाउन हॉल में रविवार को 65वीं बिहार राज्य अंतर जिला टेबुल टेनिस टूर्नामेंट के समापन समारोह […]

मधेपुरा : बिहार की बेटियां हर विद्या में दक्षता हासिल कर रही है. बस जरूरत है बेटियों को अपनी खुद की पहचान बनाने की. बेटियां जिस क्षेत्र में हैं वहां खुद से महानायक बनने का मार्ग प्रशस्त करें. मधेपुरा टाउन हॉल में रविवार को 65वीं बिहार राज्य अंतर जिला टेबुल टेनिस टूर्नामेंट के समापन समारोह में खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने कहा कि पिता, पति व भाई के भरोसे नहीं खुद की पहचान बनाये बिहार की बिटिया.

मौके पर प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागियों को सांसद के अलावे जिला परिषद अध्यक्ष मंजु देवी, एएसपी राजेश कुमार, विनय कुमार झा, संतोष कुमार झा, आलोक कुमार, पुष्पेंद्र कुमार उर्फ पप्पू यादव, स्वेत कमल उर्फ बौआ जी ने कप प्रदान कर सम्मानित किया. समापन समारोह की अध्यक्षता आयोजन समिति के सचिव प्रशांत कुमार यादव ने की. वहीं संचालन समिधा ग्रुप के निदेशक संदीप शांडिल्य ने किया. वहीं आयोजन समिति के सचिव प्रशांत कुमार यादव ने अतिथियों को बुके देकर सम्मानित किया.

इस अवसर पर टेबुल टेनिस संघ के सचिव प्रदीप श्रीवास्तव जनअधिकार पाटी के जिलाध्यक्ष मोहन मंडल, विश्वजीत कुमार उर्फ पिंटू, अखिलेश यादव, आशुतोष कुमार झा, आदित्य कुमार, टेबुल टेनिस के राष्ट्रीय खिलाड़ी व आयोजन समिति के सहायक सचिव ऋषिकेश कुमार, अभिषेक कुमार, अमित कुमार सहित दर्जनों की संख्या में टेबुल टेनिस खिलाड़ी मौजूद थे.

खिलाड़ियों पर टिका है सवा करोड़ देशवासियों का भरोसा : राज्य स्तरीय टेबुल टेनिस टूर्नांमेट के समापन समारोह में सांसद पप्पू यादव ने कहा कि मधेपुरा की खिलाड़ी कोसी क्षेत्र को देश भर में गौरवांवित कर रही है. मधेपुरा ही नहीं बिहार व देश के खिलाड़ियों पर सवा करोड़ देशवासियों का भरोसा टिका है. हालांकि सांसद नें कहा कि बिहार में खेल व खिलाड़ियों की प्रतिभा का कद्र नहीं हो रहा है.
प्रतियोगिता के आयोजन से प्रतिभा को मिलती है ताकत : मौके पर सांसद ने कहा कि राज्य स्तरीय हो या देश स्तरीय हर तरह के प्रतियोगिता से प्रतिभा को ताकत मिलती है. उन्होंने कहा कि बिहार भर में प्रतिभाओं की कमी नहीं है. समापन समारोह को जिप अध्यक्ष मंजू देवी सहित अन्य ने संबोधित किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >