क्लिनिकल एस्टेबलिशमेंट एक्ट में संशोधन की मांग

मधेपुरा : क्लिनिकल एस्टेबलिशमेंट एक्ट में संशोधन की मांग सहित अन्य मांगों को लेकर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन मधेपुरा इकाई के बैनर तले चिकित्सक सोमवार को मार्च पास्ट निकालेंगे. डाक्टर डीएम से मिल कर अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन भी सौपेंगे. इस सिलसिले में रविवार को जिला मुख्यालय स्थित डाक्टर एके दास आइएमए भवन में आइएमए […]

मधेपुरा : क्लिनिकल एस्टेबलिशमेंट एक्ट में संशोधन की मांग सहित अन्य मांगों को लेकर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन मधेपुरा इकाई के बैनर तले चिकित्सक सोमवार को मार्च पास्ट निकालेंगे.

डाक्टर डीएम से मिल कर अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन भी सौपेंगे. इस सिलसिले में रविवार को जिला मुख्यालय स्थित डाक्टर एके दास आइएमए भवन में आइएमए मधेपुरा इकाई की बैठक आयोजित की गयी.

बैठक में चिकित्सकों ने आंदोलन की रूपरेखा तैयार की. इसके बारे में आइएमए मधेपुरा के सचिव डा डीके सिंह ने बताया कि अपनी मांगों को लेकर चिकित्सक आइएमए सत्याग्रह करेंगे. इसकी रूप रेखा तैयार कर ली गयी है. 14 नवंबर को प्रेस कांफ्रेंस किया जायेगा. इसके बाद चिकित्सक
मार्च पास्ट निकालते हुए समाहरणालय तक पहुंच कर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपेंगे.
16 नंवबर को दिन के 11 बजे से एक बजे तक तीन घंटे के लिए ओपीडी को बंद रखा जायेगा. वहीं इसी दिन कर्पूरी चौक पर धरना भी दिया जायेगा. उन्होंने बताया कि चिकित्सकों की हित में उनकी कई मांगे है. जिसे हरहाल में पुरा किया जाना चाहिए. बैठक में डा मिथिलेश कुमार, डा अरूण कुमार मंडल, डा उदित राजा, डा भाष्कार, डा बीएन भारती आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >