चिल्ड्रेन पार्क के रख रखाव की है जरूरत

मधेपुरा : शहर में समाहरणालय रोड में ही जिला अतिथि गृह के ठीक सामने शहर का एक मात्र चिल्ड्रेन पार्क है. औपचारिक रूप से शहर का यही एक मात्र पार्क भी है. हर शाम बच्चे भी यहां पहुंचते हैं. लेकिन पार्क का रखरखाव नहीं है. माली रखा गया लेकिन पार्क में कभी फूल नहीं लगाये […]

मधेपुरा : शहर में समाहरणालय रोड में ही जिला अतिथि गृह के ठीक सामने शहर का एक मात्र चिल्ड्रेन पार्क है. औपचारिक रूप से शहर का यही एक मात्र पार्क भी है. हर शाम बच्चे भी यहां पहुंचते हैं. लेकिन पार्क का रखरखाव नहीं है. माली रखा गया लेकिन पार्क में कभी फूल नहीं लगाये जाते. पार्क में जंगली घास उगे हैं. शाम होते ही बच्चों का झुंड यहां पहुंचने लगता है. साथ में आसपास की महिलाएं भी होती हैं. शहर में घूमने टहलने का कोई और विकल्प नहीं है. पार्क में बना फव्वारा भी बंद पड़ा है.
स्ट्रीट लाइट लगी भी उजड़ी भी
समाहरणालय रोड में ही बीपी मंडल चौक से लेकर डीएम आवास तक सड़क के दोनों ओर फुटपाथ बनाये गये और फैशनेबल स्ट्रीट लाइटें भी लगायी गयी थी. रात में इस सड़क से गुजरने वाले इसे मरीन ड्राइव की संज्ञा देने लगे थे. लेकिन हुआ क्या. लाइट एक – एक कर बंद होती चली गयी. फिर धीरे -धीरे खंभे भी धराशायी होने लगे. इस रास्ते से हो कर डीएम के साथ तमाम आला अधिकारी और न्यायिक अधिकारी भी रोज गुजरते हैं. लेकिन कुछ नहीं होता.. यह सवाल शहरवासियों के लिए भी है कि क्यों कुछ नहीं होता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >