उदाकिशुनगंज : शराब मुक्त बिहार को लेकर सड़क मार्ग से चलने वाले सभी गाड़ियों की चेकिंग बुधवार को उदाकिशुनगंज में शुरू हो गयी है. इसको लेकर उदाकिशुनगंज थाना के सामने प्रखंड विकास पदाधिकारी शशिभूषण कुमार, अंचलाधिकारी उत्पल हिमवान तथा अंचल गार्ड द्वारा चेकिंग अभियान शुरू किया गया है.
बीडीओ शशिभूषण कुमार ने बताया कि शराब मुक्त अभियान के तहत सड़क मार्ग से चलने वाले सभी गाड़ियो की कागजात, गाड़ियों की डिक्की, डाला तथा अन्य स्थानों की चेकिंग की जा रही है. इस अभियान में थाना के साथ-साथ प्रखंड कार्यालय तथा अंचल कार्यालय के पदाधिकारी, गार्ड को भी गाड़ी चेकिंग में लगाया गया है. हमारी संकल्प रहेगी की इस मार्ग से कोई भी अमान्य गाड़ियों का परिचालन नहीं हो पाएगा.
