आग लगने से दो ऑटो जले

ग्वालपाड़ा : प्रखंड के झलारी गांव में बुधवार की रात लगभग बारह बजे अचानक बबलू मंडल व धनंजय मंडल के घर में आग लगने से जहां लाखों रुपये की संपत्ति जल कर राख हो गयी. इस अगलगी की घटना में दो ऑटो जल कर राख हो गया. पीड़ित बबलू मंडल के द्वारा थाना को भी […]

ग्वालपाड़ा : प्रखंड के झलारी गांव में बुधवार की रात लगभग बारह बजे अचानक बबलू मंडल व धनंजय मंडल के घर में आग लगने से जहां लाखों रुपये की संपत्ति जल कर राख हो गयी. इस अगलगी की घटना में दो ऑटो जल कर राख हो गया. पीड़ित बबलू मंडल के द्वारा थाना को भी सूचना दी गई है. जिसकी पुष्टि थानाध्यक्ष के द्वारा भी पुष्टि की गई. घटना की जानकारी मिलते ही जिलापरिषद सदस्या डिंपल देवी एवं समाज सेवी डाक्टर मनोज कुमार घटनास्थल पर पहुंच कर पीड़ित परिवार से मिल कर सरकारी लाभ दिलाने का भरोसा दिलाया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >