दामाद ने दी जान से मारने की धमकी

बैजनाथपुर : सौरबाजार थाना के बैजनाथपुर पुलिस शिविर स्थित तीरी भगवती स्थान वार्ड दो निवासी लखपति यादव ने कांप पूर्वी पंचायत के मधेपुरा टोला के अपने दामाद लालमोहन यादव पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है. आवेदन में कहा है कि मेरी पुत्री काजल देवी की शादी 2015 […]

बैजनाथपुर : सौरबाजार थाना के बैजनाथपुर पुलिस शिविर स्थित तीरी भगवती स्थान वार्ड दो निवासी लखपति यादव ने कांप पूर्वी पंचायत के मधेपुरा टोला के अपने दामाद लालमोहन यादव पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है. आवेदन में कहा है कि मेरी पुत्री काजल देवी की शादी 2015 में इंद्रदेव यादव के पुत्र लालमोहन यादव के साथ हुई थी.

मैं अपने पुत्री को दीपावली से पहले घर ले गया जहां हमारे दामाद 30 अक्तूबर को घर पर आकर मोबाइल पर लगे रहते थे. उसी को लेकर हमारी पुत्री काजल ने कुछ बोल दिया. इसके बाद 4 नवंबर को विदाई कर अपने घर को ले जाने क्रम में पत्नी को जान से मारने की धमकी दी. बैजनाथपुर पुलिस शिविर प्रभारी शंभुनाथ सिंह ने कहा कि जांच कर करवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >