भारत-चीन बॉर्डर पर तैनात सैनिक के घर की तालाबंदी

डीएम से न्याय की गुहार लगाते सैनिक परिवार . विवाद के कारण भतीजे ने ही दिया घटना को अंजाम डीएम से पीड़ित सैनिक परिवार ने लगायी न्याय की गुहार मधेपुरा : भारत में हो रहे लगातार आतंकी हमले और इसमें पाकिस्तान की नकारात्मक भूमिका को लेकर जनमानस में पाक के मददगार बने चीन के प्रति […]

डीएम से न्याय की गुहार लगाते सैनिक परिवार .

विवाद के कारण भतीजे ने ही दिया घटना को अंजाम
डीएम से पीड़ित सैनिक परिवार ने लगायी न्याय की गुहार
मधेपुरा : भारत में हो रहे लगातार आतंकी हमले और इसमें पाकिस्तान की नकारात्मक भूमिका को लेकर जनमानस में पाक के मददगार बने चीन के प्रति इतनी नाराजगी है कि इस बार दीपावली पर इसका साफ असर दिखा. चीन के सामान के प्रति लोगों का रवैया लगातार उदासीन होता जा रहा है. इन स्थितियों में भारत-चीन की सीमा पर तैनात एक सैनिक के घर में लोगों ने तालाबंदी कर दी. त्योहार में अपने घर आया यह सैनिक इतना परेशान हो गया कि इसे जिले के वरीय अधिकारियों तक अपनी समस्या का समाधान करने के लिए गुहार लगानी पड़ी. जिले के गम्हरिया प्रखंड मुख्यालय निवासी अनिकेत आनंद भारतीय सेना में लांस नायक हैं.
इन दिनों वह अरुणाचल प्रदेश से लगे भारत चीन की सीमा पर तैनात हैं. हिमालय की चोटी पर बर्फ के बीच वे अपने सहयोगियों के साथ अपने वतन की जमीन पर नजर गड़ाये चीनी सैनिक पर पैनी निगाह रखे रहते हैं कि दुश्मन उनके वतन की जमीन का एक इंच न हासिल करने पाये. दुश्मन के नापाक इरादों को नाकाम करने के लिए लहू का आखिरी कतरा तक बहा देने का जोश और जुनून रखने वाले अनिकेत अपने घर में ही अपनी पुश्तैनी जमीन पर बने घर पर हुए कब्जे से परेशान हैं.
वह इस स्थिति से दुखी हैं. उनके परिजनों ने ही घर में ताला लगा दिया है. गुरुवार को सैनिक अनिकेत जिला मुख्यालय में डीएम मो सोहैल और एसपी विकास कुमार से अपने समस्या का समाधान करने की गुहार लगायी. अनिकेत ने पहले एसपी से मुलाकात की. एसपी ने उनकी बातों को काफी गंभीरता से लेते हुए गम्हरिया थानाध्यक्ष को इस मामले में फोरन उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया.
इसके बाद डीएम ने एसडीएम संजय कुमार निराला व एएसपी राजेश कुमार को खुद स्थल निरीक्षण कर फोरन इस मामले का निबटारे का निर्देश दिया. डीएम को दिये आवेदन में अनिकेत ने बताया कि वह भारतीय सेना के प्रथम बिहार बटालियन में लांस नायक के पद पर तैनात हैं. उनका अपने भतीजे से विवाद के कारण एक झूठा मुकदमा दर्ज हो गया था.
उस मामले में वह निर्दोष साबित हो चुके हैं. इस दौरान जब वह अपनी ड्यूटी पर थे तो उनकी गैरहाजरि में राजेश भगत व रीतेश भगत ने उनके घर में ताला लगा दिया. वे लोग अपनी पुश्तैनी जमीन पर मौखिक बटवारा के तहत रह रहे हैं. उनके हिस्से में आये घर में ही ताला लगाया गया है. इसके कारण उनके परिवार का रहन सहन, खाना पीना और बच्चों की पढाई बाधित हो गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >