दुखद . रटना धार में नाव पलटी, डहरा धार में गहरे पानी में समा गये दो व्यक्ति
रटना धार एक छोटी नाव से 12 लोग आ रहे थे. बीच धार में नाव एकाएक पलट गयी. इसमें एक बच्ची की मौत हो गयी. हालांकि, 11 लोगों को बचा लिया गया. उधर, उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र के डहरा धार में एक महिला सहित दो व्यक्ति की डूब कर मौत हो गयी.
फुलौत : फुलौत स्थित रटना धार में नाव पलटने से 12 वर्षीय एक लड़की की मौत हो गयी. वहीं 11 लोगों को बचा लिया गया. जानकारी के अनुसार घास लाने के लिए रटना धार के पास खेतों में कुछ लोग गये थे. सभी घास लेकर एक छोटी नाव से आ रहे थे कि नाव बीच धार में एकाएक पलट गयी.
नाव पलटने के शोरगुल होने पर नदी किनारे ग्रामीणों ने लोगों को निकाला. लेकिन, लक्ष्मण शर्मा की 12 वर्षीय पुत्री अरहुला कुमारी की मौत डूबने से हो गयी. नाव पर हलेशर शर्मा, नाजो शर्मा, नेती शर्मा, हित्तल शर्मा, दहोगी शर्मा, पारस पासवान सवार थे. वहीं बचाने के क्रम 30 वर्षीय राजन देवी डूबने के क्रम में ज्यादा पानी पी लेने से बेहोश हो गयी. उसका उपचार स्थानीय क्लिनिक में चल रहा है.
घटना की जानकारी मिलते ही फुलौत ओपी प्रभारी राजेश कुमार घटना स्थल पर पहुंच कर छानबीन किया. ओपी प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि नाव पलटने से हुई अरहुला कुमारी को पोस्टमार्टम के लिए मधेपुरा भेजा गया है. अरहुला के परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है.
