तैयारी . जदयू के 13 प्रखंडों के सांगठनिक चुनाव के लिए तिथि घोषित, गहमागहमी
मधेपुरा : ला मुख्यालय स्थित जिला जदयू कार्यालय में शुक्रवार को जदयू के चुनाव प्रभारी व पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गयी. बैठक के दौरान सभी 13 प्रखंडों जदयू प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी एवं प्रखंड पर्यवेक्षक मौजूद थे. बैठक में जदयू के प्रखंड सांगठनिक चुनाव 2016 की तिथि एवं कार्यक्रम का निर्धारण किया गया.
प्रखंडवार चुनाव तिथि जारी करते हुए जदयू के पदाधिकारियों ने बताया कि प्रखंड चुनाव में संबंधित प्रखंड के सभी पंचायत से 11 डेलीगेट सदस्य भाग लेंगे. जिसमें पंचायत अध्यक्ष व सचिव के साथ साथ 09 सक्रिय सदस्य शामिल रहेंगे. इस मौके पर जिला पर्यवेक्षक दिलेश्वर कामत एवं जिला निर्वाचन पदाधिकारी के बी क्रांति यादव ने कार्यक्रम की सूची जारी करते हुए कहा कि चुनाव पूर्ण रूपेण निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराया जायेगा. वहीं निर्धारित तिथि को दिन के 10:30 से 11:30 बजे तक प्रत्याशी नामांकन कर सकते है. दिन के 12 बजे से 12:30 बजे तक नाम वापसी का समय निर्धारित किया गया है.
चुनाव दिन के 01:30 बजे से संपन्न होगा. उन्होंने बताया कि जिले के लगभग सभी पंचायत में अध्यक्ष व सचिव का चुनाव संपन्न हो गया है. लेकिन चार पंचायतों में विवाद होने के कारण वहां का चुनाव स्थगित किया गया है. इस अवसर पर दर्जनों की संख्या में जदयू के पदाधिकारी व सक्रिय कार्यकर्ता मौजूद थे.
इस प्रकार रहेगा जदयू प्रखंड चुनाव का कार्यक्रम
प्रखंड चुनाव की तिथि चुनाव स्थल
पुरैनी 04.09.2016 उत्क्रमित मध्य विद्यालय बड़ी हाट पुरैनी
शंकरपुर 04.09.2016 किसान भवन शंकपुर
आलमनगर 05.09.2016 कला भवन आलमनगर
उदाकिशुनगंज 05.09.2016 कला भवन उदाकिशुनगंज
ग्वालपाड़ा 05.09.2016 कला भवन ग्वालपाड़ा
घैलाढ 06.09.2016 पंचायत सरकार भवन घैलाढ
गम्हरिया 06.09.2016 मनरेगा भवन गम्हरिया
सिंहेश्वर 06.09.2016 कला भवन सिंहेश्वर
कुमारखंड 04.09.2016 प्रोजैक्ट कन्या उच्च विद्यालय कुमारखंड
मुरलीगंज 07.09.2016 कला भवन मुरलीगंज
चौसा 08.09.2016 चौसा पूर्वी पंचायत भवन
मधेपुरा 08.09.2016 कला भवन मधेपुरा
बिहारीगंज 08.09.2016 बाजार समिति धर्मशाला
