कटाव पीड़ितों को देखने आये हांगकांग के लोग

पीड़ित परिवार से मिलते हांगकांग से आये सदस्य व रेडक्रॉस के अधिकारी . नवहट्टा : रेडक्रॉस की देसी व विदेशी प्रतिनिधिओं की टीम ने बुधवार को पूर्वी कोसी तटबंध के अंदर के कोसी नदी के कटाव से प्रभावित इलाकों को देखने पहुंची. छतवन, धोबियाही, केदली गांव का दौड़ा कर कटाव पीड़ित परिवार को हर संभव […]

पीड़ित परिवार से मिलते हांगकांग से आये सदस्य व रेडक्रॉस के अधिकारी .

नवहट्टा : रेडक्रॉस की देसी व विदेशी प्रतिनिधिओं की टीम ने बुधवार को पूर्वी कोसी तटबंध के अंदर के कोसी नदी के कटाव से प्रभावित इलाकों को देखने पहुंची. छतवन, धोबियाही, केदली गांव का दौड़ा कर कटाव पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता देने का अश्वासन दिया. रेडक्रॉस सोसाइटी की टीम ने केदली घाट से छतवन, केदली व रामपुर गांव का नाव से सर्वेक्षण किया. वहीं केदली घाट से वापस लौट जिला मुख्यालय सहरसा के लिए रवाना हो गये.
रेडक्रॉस सोसाइटी के सचिव डॉ अब्दुल कलाम ने बताया कि रेडक्रॉस के हांगकांग व दिल्ली की टीम कोसी नदी के कटाव से विस्थापित हुए परिवार का सर्वेक्षण कर वस्तु स्थिति का जायजा ले रही है. उन्होंने कहा कि रेडक्रॉस द्वारा इससे पूर्व 100 विस्थापित परिवार को बाल्टी एवं अन्य सामग्री का वितरण किया गया था. इस मौके पर हांगकांग के वंग चीहु, गुरंग लेइला, दिल्ली के टापस साह, रामजी प्रसाद, खुर्शीद आलम, सलाउद्दीन, बबन कुमार सिंह अरसद, सुलताना, मकसूद आलम सहित अंचलाधिकारी शफी अख्तर, सीआइ अर्जुन पासवान, हल्का कर्मचारी नीरज कुमार सहित अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >