मधेपुरा : बुधवार को मधेपुरा में भी करीब चार बजे भूकंप के झटके महसूस किये गये. हालांकि झटका काफी हल्का था फिर भी शहर में दहशत का माहौल बन गया. समाहरणालय से सभी अधिकारी बाहर निकल गये. वहीं अन्य कार्यालय में भी अफरातफरी का माहौल बन गया. बाजार में लोग अपने घरों से निकल कर खुले स्थान की ओर दौड़े. हालांकि थोड़ी ही देर बाद माहौल शांत हो गया. भूकंप के झटके हल्के होने के कारण अधिकतर लोगों को इसका पता नहीं लगा पाया. एक दिन पहले भी दिल्ली में भूकंप के झटके महसूस किये गये थे. लोगों में एक बार फिर विगत वर्ष अप्रैल माह में आये भयानक भूकंप की यादें ताजा हो गयी और वे दशहत से भर गये.
मधेपुरा में भी महसूस हुए भूकंप के झटके
मधेपुरा : बुधवार को मधेपुरा में भी करीब चार बजे भूकंप के झटके महसूस किये गये. हालांकि झटका काफी हल्का था फिर भी शहर में दहशत का माहौल बन गया. समाहरणालय से सभी अधिकारी बाहर निकल गये. वहीं अन्य कार्यालय में भी अफरातफरी का माहौल बन गया. बाजार में लोग अपने घरों से निकल कर […]
