शिक्षकों ने बीइओ का किया घेराव

मधेपुरा : जिला प्रोन्नति संघर्ष समिति के बैनर तले दर्जनों शिक्षकों ने सोमवार को जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय का घेराव किया. मौके पर शिक्षकों ने कहा कि प्रोन्नत पर सही फैसला नहीं होने तक आंदोलन जारी रहेगा. लेकिन डीईओ द्वारा प्रोन्नत का मामला डीपीओ (स्थापना) को सौंपे जाने के बाद शिक्षकों का समूह डीपीओ (स्थापना) […]

मधेपुरा : जिला प्रोन्नति संघर्ष समिति के बैनर तले दर्जनों शिक्षकों ने सोमवार को जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय का घेराव किया. मौके पर शिक्षकों ने कहा कि प्रोन्नत पर सही फैसला नहीं होने तक आंदोलन जारी रहेगा. लेकिन डीईओ द्वारा प्रोन्नत का मामला डीपीओ (स्थापना) को सौंपे जाने के बाद शिक्षकों का समूह डीपीओ (स्थापना) को घेरा. शिक्षकों के दबाव के बाद शिक्षा विभाग ने चार अगस्त को प्रोन्नति स्थापना समिति की बैठक का निर्णय लिया.

मौके पर भगवान कुमार, श्रीकृष्ण कुमार, प्रमोद कुमार, सुशील रजक, रामानंद कुमार, जोधर, अर¨वद कुमार, मणी कुमार, नीरज कुमार, अंजनी, कौशल, सुनील मालाकार, श्रीनिवास, चंदेश्वरी राम, चंद्रभूषण पासवान, मनोज आनंदी समेत अन्य कई शिक्षक उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >