गांजा की फसल जब्त एक आरोपी गिरफ्तार

मधेपुरा : जिले के कुमारखंड थाना के बिशनपुर बाजार टिकुलिया में स्कूल के पीछे गांजा की खेती करने वाले एक व्यक्ति को उत्पाद विभाग ने बुधवार की शाम गिरफ्तार किया है. गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग द्वारा बुधवार की शाम बिशनपुर बाजार के पलट टोला स्थित प्राथमिक विद्यालय टिकुलिया के पीछे में वर्षो […]

मधेपुरा : जिले के कुमारखंड थाना के बिशनपुर बाजार टिकुलिया में स्कूल के पीछे गांजा की खेती करने वाले एक व्यक्ति को उत्पाद विभाग ने बुधवार की शाम गिरफ्तार किया है. गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग द्वारा बुधवार की शाम बिशनपुर बाजार के पलट टोला स्थित प्राथमिक विद्यालय टिकुलिया के पीछे में वर्षो से हो रहे गांजा के खोती के अवैध धंधे का छापा मारकर मामले का खुलासा किया. इस बाबत उत्पाद अधीक्षक महेश्वर दत्त मिश्र ने बताया कि उत्पाद विभाग की टीम ने मौके पर 30 वर्ग फीट जमीन में लगे गांजा के फसल को जब्त करते हुए अवैध धंधा में लिप्त बिदुर ऋषिदेव गिरफ्तार कर लिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >