लगातार हो रहे लूट से शहरवासियों में दहशत

दो दिन में शहर में हुई लूट की तीन घटनाएं, पुलिस मौन मंगलवार की रात पेट्रोल पंप पर 2.65 लाख रुपये लूटा था अपराधियों ने मधेपुरा : शहर में दिनदहाड़े हुई लूट की घटना के कारण शहरवासियों में दहशत का माहौल है. दो दिनों में लूट की तीन बड़ी घटनाएं होने से खास तौर पर […]

दो दिन में शहर में हुई लूट की तीन घटनाएं, पुलिस मौन

मंगलवार की रात पेट्रोल पंप पर 2.65 लाख रुपये लूटा था अपराधियों ने
मधेपुरा : शहर में दिनदहाड़े हुई लूट की घटना के कारण शहरवासियों में दहशत का माहौल है. दो दिनों में लूट की तीन बड़ी घटनाएं होने से खास तौर पर शहर के व्यवसायी वर्ग भयभीत हैं. लेकिन, पुलिस अब तक किसी भी घटना में अपराधी को पकड़ने में सफलता नहीं पायी है. कुछ महीने पहले तक चोरी की घटनाओं से भयभीत शहर अब लूट की लगातार घटनाओं से दहशत में आ गया है.
मंगलवार की रात सिंहेश्वर के बाबा सिंहश्वर पेट्रोल पंप पर अपराधियों ने 2.65 लाख की लूट की घटना को अंजाम दिया. बुधवार की शाम चार बजे अपराधियों ने पिस्टल के बल पर सिंहश्वर और मधेपुरा के बीच सबैला में सहरसा के एक टॉफी व्यवसायी से डेढ़ लाख लूट लिये. अब बृहस्पतिवार को तीन अपराधियों ने पिस्टल दिखा कर शहर के बीचोंबीच स्थित पूर्णिया गोला चौक के पास स्थित मेजर योगेंद्र भारत गैस एजेंसी से चार लाख रुपये लूट लिये. वहीं विगत महीने जिला मुख्यालय के ही एक अन्य गैस एजेंसी से लुटेरों ने डेढ़ लाख रुपये लूट लिये थे.
पुलिस से व्यवसायियों ने की सुरक्षा की मांग
पिछले साल भी हुई थी तीस लाख की लूट
इससे पहले भी शहर में दिन दहाड़े लूट की कई घटनाएं हुई हैं. विगत वर्ष 06 अगस्त को शहर के जय प्रकाश नगर वार्ड नंबर छह में दिन दहाड़े शिक्षक पप्पू सिंह के घर से तीस लाख लूट लिया गया था. तब पुलिस ने वैज्ञानिक अनुसंधान करते हुए लूट का जल्द खुलासा करने का दावा किया था. घटना के दिन कोसी प्रमंडल के तत्कालीन पुलिस उपमहानिरीक्षक नागेंद्र प्रसाद सिंह भी लूट के शिकार बने पप्पू सिंह के आवास पर पहुंच कर पूछताछ की थी. लेकिन आज तक इस लूट का खुलासा नहीं हो पाया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >