सिंहेश्वर : मधेपुरा – सिंहेश्वर पथ पर सबैला के समीप बुधवार को शाम चार बजे के आस पास सहरसा के टॉफी व्यवसायी विनोद प्रसाद गुप्ता से बाइक सवार अपराधियों ने मारपीट कर डेढ लाख की राशि लूट ली है. इस बाबत टॉफी व्यवसायी ने कहा कि वे टैंपू से उतर कर जा रहे थे.
तीन बाइक पर सवार पांच अपराधियों ने उनके साथ मारपीट करते हुए नगद राशि लूट ली है. वहीं इस बाबत थानाध्यक्ष सिंहेश्वर बीडी पंडित ने बताया कि अभी तक घटना की सूचना नहीं मिली है. गौरतलब है कि पेट्रोल पंप पर लूट कांड को 24 घंटे भी पूरे नहीं हुए है. इसी बीच इस दूसरी घटना ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़ा कर दिया है.
पूर्व में हुई कई मामलों का अब तक नही हो पाया उद्भेदन
थाना क्षेत्र में बीते दो महीने में मुख्य रूप से दस चोरी व दो छिनतई की घटना घट चुकी है. बीते 19 मई को सिंहेश्वर सुपौल पथ भेरियाही पुल के पास तीन अज्ञात अपराधियों ने रामपट्टी वार्ड नंबर पांच निवासी शंभु नारायण झा की टीवीएस मोटरसाइकिल छिनकर सिंहेश्वर की ओर भाग गये. बिते 26 जुन को सिंहेश्वर मुख्य बाजार में दो दुकानों में चोरी हुई. पहली चोरी शर्मा चौक पर नवीन कुमार के पान दुकान में हुई.
जहां चोरों ने 17 हजार रुपये सहीत सामान की चोरी कर ली और दुसरी चोरी मंदिर रोड सब्जी मंडी के पास हुई जहां चोरों ने श्रीश्री मोबाइल सेंटर में दुकान के मुख्य फाटक को उखाड़कर लगभग एक लाख रुपये का सामान चोरी किया. बीते एक जुलाई को मंदिर परिसर से विकास कुमार की मोटरसाइकिल की चोरी हुई. बीते दो जुलाई को पोस्ट ऑफिस रोड में दो दुकानों से लाखों की चोरी हुई. पहली चोरी हरेराम चौधरी के दुकान में हुई. जहां चोरों ने ढ़ाई लाख रुपये सहित लाखों की सामान चोरों ने चोरी कर ली. वहीं दुसरी ओर उसी रात अरूण खंडेलवाल के दुकान से 25000 रुपये चोरी कर ली गई. बीते 12 जुलाई को सिलसिलेवार ढ़ंग से तीन दुकान सहित दो धरों में चोरी की धटना को अंजाम दिया गया.
उस रात पहली व दूसरी चोरी रमेश चौरसिया के घर से 43000 रुपये की चोरी हुई और उसके दुकान से भी 700 रुपये की चोरी हुई. तीसरी चोरी सिकंदर साह के घर से 2700 सौ रुपये की चोरी हुई. चौथी चोरी अपना चैखट उद्योग से की गई. जहां चोरों ने दुकान का गेट तोड़कर 151665 रुपये की चोरी कर ली. पांचवी चोरी अनिल जायसवाल के किराने दुकान में हुई चोरों ने दुकान के शटर को उखाड़कर गल्ले सहित 20000 रुपये की चोरी कर ली. इसके साथ साथ बहुत ऐसे भी मामले है जिसपर पीड़ित द्वारा आवेदन भी नही दिया गया है.
दो बाइक पर सवार अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम
थाना क्षेत्र में कब रुकेगी आपराधिक घटनाएं
थाना क्षेत्र में लगभग हर दस से पंद्रह दिनों में एक नया कांड देखने को मिल ही जा रहा और पूर्व में हुई चोरी व छिनतई पर अभी कार्यवाही हो भी नही पाई थी कि एक नयी घटना घट गई. हर बार की तरह इस बार भी पुलिस प्रसाशन पूर्व में हुई. घटना का उद्भेदन कर भी नही पायी थी कि एक नया चेलेंज प्रशासन के सामने आ गया है. थाना क्षेत्र में आपराधिक घटनायें रूकने का नाम ही नहीं ले रहा है.
पुलिस प्रशासन के लाख कोशिश बावजूद भी अपराध पर लगाम नहीं लग पा रहा है. पुलिस अपराध पर लगाम लगाने में असफल साबित हो रही है. हर घटना के बाद थानाध्यक्ष का एक ही रटा रटाया बयान घटना की जानकारी मिली है. जल्द ही अपराधी को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.
व्यवसायी पूर्ण रूप
से असुरक्षित
थाना क्षेत्र में अब व्यवसायी पूर्ण रूप से असुरक्षित महसूस कर रहे है. क्योंकि अपराधियों का इस क्षेत्र में मनोबल इतना बढ़ा हुआ है कि वो ना ही रात में डरते है और ना ही दिन में. मंगलवार रात के घटना से सभी व्यवसायी सहमें हुये है कि कहीं मेरा नंबर ना आ जाये. अपराधियों का मनोबल धीरे धीरे इतना बढ़ गया है
कि अब वो सिर्फ बड़े व्यवसायी को अपना शिकार बना रहे है. पूर्व में छोटी मोटी घटनाओं को अंजाम देने के बाद पुलिस गिरफ्त में ना आने से उनका मनोबल काफी बढ़ गया है. जिससे अपराधी बड़ी घटनाओं की तरफ बढ़ते जा रहे है और पुलिस प्रशसन उनका कुछ नहीं कर पा रही है. बार बार कोई ना कोई घटना क्षेत्र में हो जाने से व्यापारियों में दहशत है.
