मधेपुरा : नगर परिषद क्षेत्र स्थित वार्ड नंबर 21 एवं 26 में मंगलवार को विद्युत विभाग के सहायक अभियंत राहुल कुमार एवं कनीय अभियंता सुशील कुमार व संतोष कुमार के नेतृत्व में गठित जांच टीम ने छापेमारी की. इस दौरान जांच टीम ने बायपास से बिजली चोरी करने के आरोप में दो व्यक्ति को पकड़ा. जांच टीम में जेएलएम समर कुमार, मुकेश कुमार एवं मानव शामिल थे. इस संबंध में सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.
सदर थाने में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार वार्ड नंबर 21 निवासी सुशील शांडिल्य पर 73 हजार 122 रूपया का जुर्माना लगाते हुए प्राथमिकी जर्द करायी गयी. वहीं वार्डनंबर 26 निवासी गणेश कुमार यादव पर बायपास से बिजली चोरी करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए 90 हजार 534 रूपये का जूर्माना लगाया गया है.
