बिहार : ट्रेन की चपेट में आकर 200 भेड़ की मौत

मधेपुरा : बिहार के मधेपुरा जिला मुख्यालय स्थित कॉमर्स कॉलेज के समीप आज करीब 200 भेड़ की एक ट्रेन की चपेट में आकर आज मौत हो गयी. मधेपुरा अनुमंडल दंडाधिकारी संजय कुमार निराला ने बताया कि यह हादस मधेपुरा रेलवे स्टेशन से 1000 गज की दूरी पर मधेपुरा और सहरसा रेलवे स्टेशन के बीच है. […]

मधेपुरा : बिहार के मधेपुरा जिला मुख्यालय स्थित कॉमर्स कॉलेज के समीप आज करीब 200 भेड़ की एक ट्रेन की चपेट में आकर आज मौत हो गयी. मधेपुरा अनुमंडल दंडाधिकारी संजय कुमार निराला ने बताया कि यह हादस मधेपुरा रेलवे स्टेशन से 1000 गज की दूरी पर मधेपुरा और सहरसा रेलवे स्टेशन के बीच है.

उन्होंने बताया कि ये भेड़ आज कटिहार से सहरसा जा रही जानकी एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में उस समय आ गयीं जब वे चरने के दौरान उक्त रेल पटरी पर आ गये. संजय ने बताया कि इस हादसे के बाद से भेड़ मालिक फरार है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >