हर हर महादेव . मंदिर प्रशासन व पुलिस प्रशासन पूरी तरह श्रावणी मेले के लिए तैयार
देवादिधेव महादेव की नगरी व बिहार का काशी कहलाने वाले सिंहेश्वर में सावन माह के प्रथम सोमवारी के लिए प्रशासन ने सारी तैयारियां पूरी कर ली है. इस बार डीएम के निर्देश पर भक्तों को कई सुविधा न्यास व स्थानीय लोगों की सह भागिता से पूरी की जायेगी. गरम पानी व एंबुलेंस जैसी कई बुनियादी सुविधाएं मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध रहेगी. ताकि बाबा के भक्तों को कोई परेशानी का सामना नहीं करना पडे.
सिंहेश्वर : सिहेंश्वर में पहली सोमवारी में बड़ी भीड़ की संभावनाओं के देखते हुए पहली बार पुलिस प्रशासन ने बाबा के मुख्य द्वार को बांस व बल्ले के सहारे पुख्ता कर दिया है. जिसमें डाक बम दंड प्रणाम देने वालों को कोई परेशानी न हो. बाबा धाम से आने वाले डाक बम के लिए प्रवेश को लकर कोई निषेधाज्ञा नहीं है. बम जिस ओर से प्रवेश करना चाहे उन्हें कोई रोक टोक नहीं है. डाक बम के लिए न्यास के अलावे स्थानीय सहायता समूह के द्वारा अलग से व्यवस्था की गयी है. डाक बम व दंड प्रणाम देने वाले बम के लिए बाबा के मुख्य द्वार से तीन द्वार बनाये गये हैं. भोले बाबा के मंदिर परिसर में भीड़ से बचने के लिए साधारण बम उत्तर दिशा से निकलने का प्रयास करें. कांवरियों की सुविधा के लिए भी न्यास प्रशासन पुरी तरह तरह तैयार है.
कतारबद्ध करें अपने बारी का इंतजार: मंदिर परिसर में किसी प्रकार की कोई घटना न हो इसके लिए भक्तजन कतार में खड़े होकर अपने बाड़ी का इंतजार करें. बड़े बुर्जुग को प्राथमिकता दें और कोताहल या अन्य शोर शराबे पर ध्यान न दें. प्रशासन के सहयोग से भयमुक्त होकर बाबा का जलाभिषेक करें और प्रशासन का सहयोग करें. किसी लावारिस वस्तु पर नजर पड़े तो इसकी सूचना पास में खड़े पुलिस या न्यास के सदस्य को दें.
पाकेटमारों से रहे सावधान : भक्तों की भीड़ में कुछ आसामाजिक तत्व आपके जेब को साफ कर सकते हैं. इसिलिए सोने व कीमती जेवर पहन कर न जाये और पाकेट में पर्स ले जाने में सावधानियां बरते. पुलिस प्रशासन भक्तों की जेब नहीं कटे इसमें विशेष सावधानियां बरत रही है. सादे लिवास में पुलिस बल भीड़ भाड़ वाले जगह पर तैनात रहेगी ताकि भक्तों की जेब पर जेबकतरों की बुरी नजर न पड़े.
कठिन है बाबा नगर का डगर : करीब एक महीने से लगातार हो रही बारिस के कारण बाबा के सुंदर व मोहक नगर में चारों ओर कीचड़ व कचड़ा जमा हो जाने के कारण श्रावण में आने वाले भक्तों के लिए बाबा नगरी का डगर जोखिम भरा हो सकता है. भक्तों को कोई परेशानी न हो, प्रशासन इसके लिए पूरी तरह सजग है.
चारों सोमवार का है अलग-अलग महत्व : ज्योतिशियों के मुताबिक इस साल इस माह की शुरुआत में चंद्रमा मकर राशि में है. इससे लाभदायी संयोग बन रहा है. यह योग अन्न और धन बढ़ाने वाला रहेगा. इसके अलावा इस माह बारिश भी अच्छी होने की संभावना है. महीनेभर तक महिला-पुरुष भक्ति में लीन रहेंगे. हिंदू पांचांग में सावन महीना विशेष महत्व रखता है. क्योंकि यह भक्ति के लिए सबसे उपयुक्त समय रहता है. इस बार यह माह 20 जुलाई से 18 अगस्त तक कुल 30 दिन का रहेगा. इस दौरान चार सोमवार पड़ेंगे. ज्योतिषी पंडित कृष्ण सारस्वत पाठक के मुताबिक विशेष संयोग में चार सोमवार आएंगे जिसका अलग-अलग महत्व है. जो श्रद्धालु सोलह सोमवार का व्रत रखते हैं, वे सावन के पहले सोमवार से शुरू करेंगे तो उन्हें विशेष लाभ होगा. अंतिम सोमवार प्रदोष योग में पड़ रहा है, इस कारण इसका महत्व चार गुना रहेगा.
रविवार को हजारों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक
सिंहेश्वर मंदिर न्यास समिति एवं जिला प्रशासन की चाक चैबंद व्यवस्था में सावन के प्रथम रविवार को हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा सिंहेश्वर नाथ का जलाभिषेक किया. गर्भ गुह में तैनात पुलिस बल की व्यवस्था दुरूस्त होने के कारण श्रद्धालुओं को परेशानीयों का सामना नही करना पड़ा हालांकि कुछ कमियां दिख रही थी मंदिर परिसर में कुंआ पर रस्सी की कमी के कारण श्रद्धालुओं को काफी देर इंतजार करना पर रहा था. जिसके वजह से कुंआ पर बार बार भीड़ इक्कठा हो जा रही थी. लेकिन पर्याप्त पुलिस बल होने के कारण भीड़ को मंदिर प्रांगण में ज्यादा देर इक्कठा नहीं होने दिया जा रहा था.
इनकी है ये है जिम्मेदारी
बेरियरों पर मौजूद पुलिस बल आने वाले श्रद्धालुओं के सामानों की जांच करेंगे.
शिवगंगा में वोट के साथ गोताखोर मौजूद रहेंगे
महिलाओं को कपड़ा बदलने के लिये चेजिंग रूम बनाया गया है.
मुख्य द्वार पर बेरिकेटिंग का उपयोग कर लाईन से मंदिर में प्रवेश करेंगे.
मुख्य द्वार के पास निंबू पानी, ग्लुकोज पानी, तेल, व अन्य चिजों की उपलब्धता होगी.
श्रद्धालुओं को उत्तर दिशा के द्वार से निकासी.
मंदिर परिसर में दोनों कुंआ के पास पर्याप्त रस्सी व बाल्टी की व्यवस्था.
पुरे मंदिर परिसर व गर्भ गृह में सीसीटीवी से निगरानी की जायेगी.
बड़े व छोटे गाड़ियों की पार्किंग की व्यवस्था जो मंदिर के दक्षिण दिशा में होगी.
इनकी है ये है जिम्मेदारी
बेरियरों पर मौजूद पुलिस बल आने वाले श्रद्धालुओं के सामानों की जांच करेंगे.
शिवगंगा में वोट के साथ गोताखोर मौजूद रहेंगे
महिलाओं को कपड़ा बदलने के लिये चेजिंग रूम बनाया गया है.
मुख्य द्वार पर बेरिकेटिंग का उपयोग कर लाईन से मंदिर में प्रवेश करेंगे.
मुख्य द्वार के पास निंबू पानी, ग्लुकोज पानी, तेल, व अन्य चिजों की उपलब्धता होगी.
श्रद्धालुओं को उत्तर दिशा के द्वार से निकासी.
मंदिर परिसर में दोनों कुंआ के पास पर्याप्त रस्सी व बाल्टी की व्यवस्था.
पुरे मंदिर परिसर व गर्भ गृह में सीसीटीवी से निगरानी की जायेगी.
बड़े व छोटे गाड़ियों की पार्किंग की व्यवस्था जो मंदिर के दक्षिण दिशा में होगी.
कब-कौन से योग
पहला सोमवार- 25 जुलाई- धृति योग– शिव आराधना से जीवन की बाधाओं का निराकरण होगादूसरा सोमवार- 1 अगस्त – वज्र योग – शिव स्तुति से शक्ति मिलती है और स्वास्थ्य ठीक रहता है. तीसरा सोमवार- 8 अगस्त- साद्य योग- शिव पूजा से कठिन काम भी पूर्ण होंगेचौथा सोमवार-15 अगस्त- आयुष्मान योग- शिव आराधना से आयुष्य में वृद्धि होगी.
