गम्हरिया : प्रखंड क्षेत्र के चंदनपट्टी गांव में एक नाबालिग लड़की के अपहरण करने का मामला प्रकाश में आया है. चंदनपट्टी गांव निवासी व्यक्ति ने थाना को दिये आवेदन में कहा है कि मेरी पुत्री रविवार को संध्या छह बजे अपनी मां के साथ शौच करने घर के दक्षिण की ओर बांसबारी गयी.
शौच के बाद ज्यों ही सड़क पर आयी तो एक मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्ति जिसमें गम्हरिया गांव के महेश यादव, भेलवा निवासी ललटू यादव दोनों ने लड़की को जबरन बाइक पर बैठा कर फरार हो गये. घटना को लेकर शोर मचाने की आवाज सुनकर आस पास के ग्रामीण इकट्ठा हुए. जब तक में ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंचते उक्त दोनों युवक लड़की को लेकर फरार हो गये थे. थानाध्यक्ष सुनील कुमार भगत ने बताया कि पीड़ित लड़की के पिता के द्वारा आवेदन मिला है. आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है.
