आपदा को लेकर डीएम ने की बैठक
उदाकिशुनगंज/मधेपुरा : अनुमंडल स्थित परिसदन भवन में बुधवार को आपदा को लेकर डीएम मो सौहेल ने अनुमंडल क्षेत्र के अधिकारियो के साथ बैठक आयोजित की. बैठक में कई विभाग के अधिकारी डीएम के निशाने पर रहे. डीएम ने उपस्थित अधिकारियों से बाढ क्षेत्र में होने वाले किसी प्रकार की लापरवाही बर्दास्त नहीं होने की बात कही. इस दौरान बाढ को लेकर क्षेत्र में पूरी सर्तकता बरतने का निर्देश दिया गया.
डीएम ने कहा कि लापरवाह अधिकारी कार्रवाई भुगतने को तैयार रहे. सदर अस्पताल के एसीएमओ को फटकार लगाते हुए डीएम ने कहा कि अस्पताल में डाक्टर का सक्रिय नहीं रहना लापरवाही को दर्शता है.
इस बात को बर्दास्त नहीं किया जायेगा. बाढ क्षेत्र में बीमारी से हो रहे पशु की मौत पर नराजगी जाहिर की गई. बैठक में बाढ प्रभावित चौसा के लौआलगाम गांव में बीमारी से पचीस पशुओ की मौत बात पर डीएम ने नाराजगी जताई. उन्होंने डाक्टरों से पशु के मरने की कारण पूछा. उन्होंने डाक्टरों को सेंटर वाईज डाटा बनाकर बीमारी से पीडित पशु की संख्या, दवाई चलाये जा रहे पशुओं की संख्या का डाटा तैयार करने की बात कही.
उन्होंने चिकित्सा विभाग के अधिकारी से दूरभाष पर बात कर कहा कि बाढ ग्रस्त इलाके में एक अगस्त से चलने वाले एचएसबीटु टीकाकरण अबिलंब शुरू किया जाय तो पशु मरने से बच सकता है. इस दौरान चौसा, आलमनगर में अनाज की व्यवस्था उपलब्ध रहने की बात भी कही गई. हलांकि फिलहाल अनाज की जगह रूपये की वितरण की बात अधिकारियों से कही. पशु चिकित्सकों से कहा गया कि बाढ प्रभावित क्षेत्रों में रहे. संबंधित प्रखंड के अंचलाधिकारी ने कुछ जगहों पर नाव चलने की बात कही. वहीं बाढ क्षेत्र में महामारी फैलने की आशंका को लेकर भी डाक्टरों को अलर्ट रहने को कहा गया. जिले में रह रहे एसआरडीएफ की टीम को दो भागों में बांटा गया. एक टीम चौसा और दूसरा टीम आलमनगर के बाढ प्रभावित क्षेत्र में कैंप करेंगे.
वहीं एसआरडीएफ की टीम बोट के सहारे बाढ प्रभावित क्षेत्र में गस्त करेंगे. बाढ प्रभावितों को किसी प्रकार की परेशानी न हो इसका ख्याल रखते हुए कैंप को रतवारा पंचाययत भवन में रहने को कहा गया. बैठक में डीएम के अलावे डीडीसी मिथलेश कुमार, एचडीएफसी के अधिकारी मुकेश कुमार, सदर अस्पताल के एसीएमओ, एसडीओ मुकेश कुमार, डीसीआरएल विनय कुमार सिंह आदि मौजूद थे.
