मधेपुरा : जमीन पर जबरन अवैध कब्जा का विरोध करते हुए बिहारीगंज प्रखंड के बैधनाथपुर पंचायत के कौड़ियारही गांव का एक परिवार घर के पूरे सदस्यों के साथ गुरुवार को समाहरणालय के समक्ष अनशन पर बैठ गये है़ं इस बाबत नागेश्वर मेहता ने बताया कि थानेदार और सीओ से लेकर डीएम और एसपी तक न्याय दिलाने को लेकर गुहार लगायी़ नतीजा आज तक सिफर रहा है़ उल्टे जमीन पर जबरन कब्जा करने वाले दंबगों के द्वारा जान से मारने की धमकी दी जा रही है़
ऐसे में न्याय नहीं मिलने पर मजबूर होकर पूरे परिवार को आमरण अनशन पर बैठना पड़ा है़ उन्होंने बताया कि शिशवा गांव के निवासी सांनदी यादव ने जबरन उनकी जमीन कर कब्जा कर रखा हैं और पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी भी दे रहा है़ इस मामले को लेकर कई बार गुहार लगाई़ लेकिन न्याय नहीं मिल पाया़
इस संबंध में अपनी मांगों को लेकर उन्होंने ने डीएम को अपना ज्ञापन भी सौंपा है़ अनशन पर बैठने वालों में पूनम देवी, इंदिरा देवी, संतौलिया देवी,दयानंद मेहता,पुलकित मेहता,जयकृष्ण मेहता,गुलो मेहता,कुंदन कुमार, ¨टकू कुमार, संतोष कुमार आदि आमरण अनशन पर बैठे है़ं
